भिण्ड, 19 मार्च। गोहद नगर में गुरुवार सुबह जैन समाज के उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का भव्य आगमन हुआ। उनके स्वागत के लिए नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, बालिका मंडल एवं युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और श्रद्धा भाव से उनका अभिनंदन किया।
महाराज के नगर प्रवेश के अवसर पर शोभायात्रा एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नगर में धार्मिक माहौल बना रहा और जगह-जगह स्वागत द्वार भी सजाए गए। ज्ञात हो कि 20 से 25 मार्च तक महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन समिति ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


