– पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
– भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 52 कार्यकर्ताओं का शॉल और श्रीफल से किया सम्मान
भिण्ड, 12 फरवरी। भारतीय जनसंघ के विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर समर्पण दिवस एवं वरिष्ट कार्यकर्ता सम्मान समारोह गोहद विधानसभा क्षेत्र के नगर परिषद मौ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह थे। उन्होंने नगर के जनसंघ से लेकर अभी तक पार्टी के लिए ध्येय निष्ठा से कार्य कर रहे मंडल मौ के 52 कार्यकर्ताओं का शॉल और श्रीफल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा और उनके अंत्योदय के साथ भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व राज्य की डबल इंजन सरकार आत्मनिर्भर विकास को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बना है, जो कि बटवृक्ष की तरह युवाओं, महिलाओं, किसनों, गरीब, मजदूर एवं सर्व समाज के विकास के लिए योजना बनाकर उन्हें नीचे तक संचालित कर रही है।
इस अवसर पर रघुवीर सिंह पवैया, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, सज्जन सिंह यादव, रामकुमार शास्त्री, मर्जाद सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव, बिजेन्द्र सिंह चौहान, जगत सिंह कुशवाह, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पंकज सिंह कुशवाह, बबलू राणा, संजय गुर्जर, धर्मेन्द्र राणा, बीरेन्द्र सिंह यादव, रामू कुशवाह, सुल्तान मौर्य, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


