– मप्र शासन ने स्वीकृत की 11 करोड़ 83 लाख की राशि
भिण्ड, 12 फरवरी। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में इंडोर स्टेडियम के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 11 करोड़ 83 लाख राशि स्वीकृत की है। जिसके लिए महाविद्यालय जनभारगीदारी समिति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है।
पूर्व मंत्री एवं भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के अथक प्रयासों एवं सक्रिय नेतृत्व के बाद हमारे महाविद्यालय को यह सौगात मिली है एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर के निरंतर प्रयासों, दूरगामी सोच के कारण गोहद के युवाओं को यह सौगात मिली है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशाराम सगर ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह स्टेडियम हमारे कॉलेज के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा।

