– अटेर विधानसभा के शक्ति केन्द्र फूप एवं मेहगांव के सोनी केन्द्र बैठक में शामिल हुई सांसद
भिण्ड, 21 जनवरी। सांसद संध्या राय बुधवार को अटेर एवं मेहगांव विधानसभा के निर्धारित संगठनात्मक शक्ति केन्द्र की बैठक में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुईं और संगठन के सभी आयामों पर चलाई जा रहे कार्यक्रमों पर समीक्षा की।
सांसद संध्या राय ने शक्ति केन्द्र फूफ एवं सोनी की बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक संगठन है, पार्टी के लिए राष्ट्र प्रथम और विचार के लिए हम सब कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करते हैं, संगठन ही हमारे लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर विकसित और समृद्ध भारत के नवनिर्माण के लिए महिलाओं, युवाओं, गरीब, मजदूर, किसानों को जागृत कर रहे हैं। इसके लिए हमें अपने बूथ को मजबूती के साथ संगठन के विचारधारा को लेकर आगे बढ़ाना है।
उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव यह हमारी विचारधारा की अनुरूप है और सरकार सभी चुनाव को एक साथ करने के लिए कानून बना रही है, इसके लिए हमें सबसे पहले अपने बूथ सशक्तिकरण के माध्यम से मजबूत बनाना है, ताकि आगामी चुनाव में भाजपा मजबूती के साथ सरकार बनाकर भारत को 2047 तक विकसित और समृद्ध भारत के लिए अपने कठोर कदम आगे बढ़ा सके। उन्होंने कहा कि बूथ ही हमारी ताकत है और सभी चुनाव बुथ से ही लड़ा जाता है। अभी से ही कार्यकर्ता स्थानीय समिति के साथ बैठकर सभी कार्यक्रमों के अभियान की समीक्षा के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही हम अपने लक्ष्य की और आगे बढ़ेंगे।
सांसद संध्या राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि सबका साथ, सबका विकास और सब का संकल्प। इसी विचार को लेकर हम अपने बूथ पर कार्य करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की ताकत को आगे बढ़ते हुए सर्व समाज को पार्टी से जुड़े यह ही हमारी महत्वपूर्ण ताकत है।
भाजपा डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को हर बूथ पर जाग्रत करें कार्यकर्ता
सांसद संध्या राय ने शक्ति केन्द्र की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की सभी जनहितैषी योजनाओं को हर समाज के घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें। ताकि योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड योजना, महिलाओं के लिए नि:शुल्क गैस कनेक्शन योजना, किसान सम्मन निधि, अटल पेंशन योजना, कौशल विकास योजना तथा युवाओं, महिलाओं और किसानों के जनहित में संचालित योजनाओं को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य करेंगे तो समाज को इन योजना का लाभ प्राप्त होगा।
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का विशाल संगठन
सांसद संध्या राय ने कहा कि शक्ति केन्द्र ही हमारी महत्वपूर्ण संगठन की धुरी है और भाजपा के पास कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन है। 18 करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 140 करोड़ भारत की जनता का नेतृत्व कर रहे हैंं, कांग्रेस के पास ना तो कोई संगठन है, ना कोई नीति है वह जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रही है। भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अंत्योदय विचारधारा को समाज के अंतिम छोर तक योजनाओं को पहुंचाकर उन्हें लाभ दिलाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सोनी मंडल के प्रभारी जिला मंत्री डॉ. तरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष जेलसिंह नरवरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया, सत्यभान सिंह नरवरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र पालीवाल, मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।


