भिण्ड, 18 जनवरी। मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन ने रविवार को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सफाई अभियान टीम के सदस्यों के साथ गरीब, मजदूर एवं बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किया गया। यह कंबल वितरण कार्यक्रम गोहद इटायली गेट एवं शासकीय अस्पताल परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाना एवं मानवता की सेवा करना रहा।
संगठन के नगर अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने कहा कि मानव अधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आगे भी इसी प्रकार सामाजिक सेवा एवं जनहित के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। कंबल वितरण कार्यक्रम में दिनेश चंद्र भटेले, संजय झा, नितेश अग्रवाल, करतार सिंह कुशवाहा, रामदास भटनागर, संजय पटेल, पिंकी ऊंचाड़िया सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


