भिण्ड, 14 जनवरी। शादी के कुछ दिनों बाद प्रेमी के साथ घर से भागी बेटी को पिता ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मेहगांव थाना क्षेत्र के खेरिया थापक गांव में मंगलवार की शाम मुन्नेश धानुक ने बेटी निधि को गोली मार कर हत्या कर दी। इस बारदात की सूचना मृतिका की मां ने पुलिस को दी। बुधवार सुबह पुलिस ने एक खेत से शव बरामद कर आरोपी पिता मुन्नेश को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तारी के बाद पिता ने बदनामी के चलते इस बारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। बताया गया कि उसे रात में सरसों के खेत में ले जाकर कट्टे से सीने में गोली मार दी। ज्ञात हो कि युवती की एक महीने पहले ग्वालियर में शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद वह शॉपिंग का बहाना बनाकर प्रेमी के साथ भाग गई। इसी से नाराज होकर पिता ने बेटी को मौत के घाट उतार दिया ।
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को निधि अपने पिता मुन्नेश से मिलने आई थी। पिता उसे बहला-फुसलाकर गांव ले आया। रात में वह बेटी को गांव के बाहर सरसों के खेत में ले गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में मेहगांव एसडीओपी संजय कोच्छा ने बताया कि खेरिया थापक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी विवाहिता बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हत्या की असली वजह की तलाश की जा रही है।
एक माह पूर्व हुई थी शादी
खेरिया थापक गांव की रहने वाली निधि धानुक उम्र 21 वर्ष की शादी 11 दिसंबर को ग्वालियर के गुड़ागुडी का नाका निवासी देवू धानुक से हुई थी। 28 दिसंबर को वह पति के साथ ग्वालियर के महाराज बाड़ा गई थी। यहां खरीदारी करने के बाद उसने पति से पानी मांगा। पति पानी लेने गया, तभी वह अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। मायके व ससुराल पक्ष ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला, कुछ दिन बाद बेटी पिता से मिलने आई थी, जिसके बाद यह बारदात घटित हुई।
प्रेमी बताया जा रहा है रिश्ते में चाचा
ग्रामीणों के अनुसार निधि का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था, जो रिश्ते में उसका चाचा लगता था। बताया जाता है कि गायब होने के बाद लड़की खुद ग्वालियर कोतवाली पुलिस के सामने पेश हुई थी और खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। ग्रामीणों का कहना है कि लोक-लाज के डर से पिता ने बेटी की हत्या कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


