भिण्ड, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर इटावा मार्ग भिण्ड में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच एवं विद्या भारती मध्य भारत प्राप्त के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में शिशु मन्दिर के भैया-बहन, पूर्व छात्र, अभिभावक और आचार्य परिवार उपस्थित रहे। ग्वालियर के विभाग समन्वयक मुकुट बिहारी शर्मा ने स्वदेशी को लेकर संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग संपर्क प्रमुख जगदीश दीक्षित ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उनके जीवन से शिक्षा लेकर देश में युवाओं का योगदान हो सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चंद्रप्रकाश शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक संतोष राजौरिया, जिला सहसंयोजक रिपुदमन सिंह भदौरिया, आशीष शर्मा और विपिन चतुर्वेदी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। स्वदेशी संकल्प दौड़ का उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी मूल्यों, राष्ट्रीय गौरव और स्वामी विवेकानंद की शाश्वत शिक्षाओं का प्रसार करना है। यह आयोजन छात्रों, युवा समूहों और समुदाय को फिटनेस, जागरूकता तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती मनाने हेतु जोड़ता है।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


