भिण्ड, 10 जनवरी। जिले के आलमपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम गांगेपुरा में शनिवार को एक सियार ने घर के पीछे काम कर रही 50 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी आंख और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। सियार ने एक अन्य महिला और दो भैंस के बच्चों को भी घायल कर दिया। गंभीर हालत में महिला को दतिया जिला अस्पताल रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार गांगेपुरा निवासी कृष्णकांति उम्र 50 वर्ष पत्नी हरिजन दौहरे अपने घर के पीछे बने बाड़े में गाय के गोबर से कंडे बना रही थी, तभी एक सियार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के शरीर पर अनेक जगह चोटें आई हैं, लेकिन आंख को बुरी तरह से नोच लेने के कारण आंख पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद घायल कृष्णकांति को परिजन आलमपुर हॉस्पीटल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दतिया रैफर कर दिया गया।
इसके बाद सियार ने गांव के बाहर शौच करने गई भूरी बघेल उम्र 75 वर्ष पत्नी मलखान बघेल पर हमला कर उनके हाथ में काट लिया। उनके चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और उन्हें बचाया। जिसके बाद परिजन उन्हें भी आलमपुर हॉस्पीटल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भूरी देवी को भी रैफर कर दिया गया। घटना के समय मौजूद राजेश्वरी ने बताया कि सियार ने सबसे पहले उन पर हमला किया था। वह सुबह गांव के बाहर शौच के लिए गई थीं, तभी सियार उन पर झपटा था लेकिन वह किसी तरह खुद को बचाकर वहां से भागीं। इसके बाद सियार ने गांव में घुसकर कृष्णकांति और दो भैंस के बच्चों को भी अपना निशाना बनाया। सियार के अचानक हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने बच्चों को घरों में बंद कर दिया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


