भिण्ड, 08 जनवरी। आलमपुर बस्ती के अंदर गली, मोहल्ला में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे बॉक्स के अंदर लगने वाले विद्युत कटाउट (फ्यूज) खुले पड़े हैं। जिससे आलमपुर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
आलमपुर में विद्युत ट्रांसफार्मरों के नीचे लगे विद्युत कटाउटों की स्थिति का जायजा लेने पर देखने को मिला। जिन स्थानों पर विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। उन स्थानों पर जमीन से महज तीन से चार फीट की ऊंचाई पर खुली अवस्था में विद्युत कटाउट लगे हुए हैं। पहले विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे बॉक्स के अंदर चीनी मिट्टी के कटाउट लगाए जाते थे। लेकिन अब उनके स्थान पर हुकनुमा पत्तियां लगी हुई है। यदि कोई नादान बच्चा या फिर आवारा पशु इन खुले पड़े विद्युत कटाउट के सम्पर्क में आ गया। तो वह करेंट की चपेट में आ जाएगा। आलमपुर के वार्ड क्र.तीन में आइडिया टावर के पास बीच सड़क पर विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे कटाउट खुले पड़े हैं। इस मार्ग पर दिनभर मोटर साइकिल सवार सहित पैदल निकलने वाले लोगों का खुले पड़े कटाउट के नजदीक से निकलना होता है। इसी प्रकार वार्ड क्र.सात में पानी की टंकी के गेट पर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के कटाउट जमीन से महज तीन चार फीट की उंचाई पर लगे हुए हैं। यहां भी कटाउट खुले पड़े हैं। कभी कोई छोटा बच्चा खेलते हुए यदि कटाउट के पास पहुंच गया। तो वह करेंट की चपेट में आ सकता है। इसी प्रकार बस स्टेण्ड पर बिलैया की चक्की के पीछे खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मरों के नीचे विद्युत कटाउट खुले पड़े हुए हैं। विद्युत ट्रांसफार्मर के आस-पास आवारा गाय बछड़े खड़े एवं बैठते हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आलमपुर में कई जगह खुले पड़े कटाउटों, फ्यूज की ओर विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विद्युत वितरण कम्पनी की लापरवाही के कारण नगर में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


