भिण्ड, 04 जनवरी। गोहद नगर में आगामी 15 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के निमित अविधिवत रूप से भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह पावन कार्य महामंडलेश्वर रामदास महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही सम्मेलन की औपचारिक तैयारियों का शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर रामदास महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए ऐसे विराट आयोजनों की आज अत्यंत आवश्यकता है। हिन्दू सम्मेलन समाज को संगठित करने, अपने मूल्यों को पहचानने और राष्ट्र के प्रति दायित्व बोध कराने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जब हिन्दू समाज संगठित होता है, तब राष्ट्र स्वत: सशक्त होता है, गोहद की पावन धरा पर होने वाला यह सम्मेलन सनातन चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
महामंडलेश्वर ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही समाज और राष्ट्र का भविष्य है युवाओं को आगे आकर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का भी आह्वान किया। विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किला परिसर फील्ड में किया जाएगा। इस भव्य सम्मेलन का आयोजन सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगतगुरु आदि शंकराचार्य गोहद की पावन धरा पर शिरकत करेंगे, जिसे लेकर श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों में विशेष उत्साह है।
सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सभी तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। संघ ने आयोजन, व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, यातायात, सुरक्षा एवं अतिथि सत्कार सहित विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर लिया है, जो सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
Thursday, August 6
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


