– कलश यात्रा के साथ होगी गणेश पूजा
भिण्ड, 29 दिसम्बर। राष्ट्रीय संत पं. कमलकिशोर नागर महाराज की प्रेरणा से परमार्थ महिला सत्संग मण्डल द्वारा भगवान श्रीराम एवं मां गायत्री, सदगुरू भगवान की कृपा से 25वे वार्षिकोत्सव समारोह के तहत 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन रामजानकी मन्दिर वार्टर वर्क्स भिण्ड में किया जा रहा है।
महिला सत्संग मण्डल की संयोजिका महिमा चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ 31 दिसंबर को दोपहर दो बजे कलश यात्रा एवं गणेश पूजन के साथ होगा। तीन जनवरी को कृष्ण जन्मोत्सव, चार जनवरी को बृज की होली एवं गोवर्धन पूजा, पांच जनवरी को रुक्मणी विवाह होगा। अंतिम दिन 6 जनवरी को रुक्मणी विवाह की कथा होगी तथा हवन पूजन के उपरांत प्रसादी वितरण की जाएगी। भागवत कथा प्रतिदिनि दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इस अवसर पर सरस कथा व्यास आचार्य पं. रामकेश उपाध्याय अपने मुखारबिंद से कथा का वाचन करेंगे। कथा का परीक्षत पुष्पा जगदीश तोमर एवं पूनम महावीर सिंह भदौरिया को बनाया गया है। व्यवस्थापक के रूप में विजय सिंह भदौरिया पप्पू, गुड्डू सिंह राजावत बझाई एवं समस्त परमार्थ महिला सत्संग मण्डल एवं भक्तगण रहेंगे।

