भिण्ड, 26 दिसम्बर। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में बंद पड़ी प्रभा फोम कंपनी पर शुक्रवार को राजस्व अमले और पुलिस बल के साथ यूनियन बैंक के अधिकारी पहुंचे, राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा बनवाकर बैंक अधिकारियों को गेट की चाबी सौंप दी। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को स्टे के कागजात बताए फिर पुन: प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को कागजी कार्रवाई के साथ गेट की चाबी सौंपी।
यहां बता दें कि कंपनी प्रबंधन पर यूनियन बैंक का कर्ज था, जिसे प्रबंधन द्वारा चुकता नहीं किया था। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव, पटवारी संजय शर्मा, मनीष सौरव मैनेजर यूनियन बैंक शाखा सिटी सेंटर ग्वालियर के अलावा मालनपुर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


