29 दिसम्बर को टोल फ्री आंदोलन के बारे में कराया अवगत
भिण्ड 23 दिसम्बर – अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज के नेतृत्व में पूज्य संत समाज और समाज सेवियों की आज भिंड जिलाधीश महोदय के साथ चर्चा हुई ,पूज्य संत कालीदास महाराज ने भिंड कलेक्टर को 29 दिसंबर को टोल फ्री आंदोलन के बारे में माननीय मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार को अवगत कराने के लिए कहा साथ ही कहा कि सरकार संत जनों और भिंड की जनता को दिया अपना वादा निभाए आठ महीने बाद भी भी ग्वालियर भिंड हाईवे को सिक्स लेन या फोर लेन की स्वीकृत नहीं मिलना भिंड के लोगो के साथ कुठाराघात है ,साथ ही जिला प्रशासन भिंड शहर के अंदर दिन के समय 18 चक्का और 22 चक्का जैसे बड़े वाहनों पर तुरंत रोक लगाए बायपास पर भारी भीड़ रहती है आए दिन आम जन हादसों के शिकार होते हैं हाईवे पर अंधी मोड़ो पर चमकीले साइन बोर्ड और प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए ,हाईवे के बगल में झाड़ियां और सोल्डर बनाए जाए , गौ अभ्यारण बनाने की घोषणा के बाबजूद कार्यवाही कुछ नहीं हुई महाराज जी ने भिंड कलेक्टर से सभी विषयों पर चर्चा की भिंड कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने संत समाज को आश्वस्त किया कि जो काम जिला प्रशासन के दायरे में है उस पर हम कार्यवाही करेंगे और आपको अवगत भी कराएंगे , ग्वालियर भिंड हाईवे सिक्स लेन को लेकर भी हम आपकी मांग को ऊपर भेजेंगे कलेक्टर ने चर्चा में खुद स्वीकार किया आए दिन हो रहे हादसों से हम खुद दुखी हैं बहुत ही गंभीर विषय है हम पूज्य संत समाज की मांग के साथ है आगामी 29 दिसंबर को टोल फ्री आंदोलन के बारे में भी संत समाज ने अवगत कराया इस अवसर पर पूज्य संत रामेश्वर दास जी महाराज , पूज्य संत रिशवानंद जी महाराज, पूज्य संत शांतिवन महफ़क्कड़, समाज सेवी देवेश शर्मा सोनू, समाज सेवी नेक्शे फौजी, महेश करारिया फौजी आई वी ओ गोहद, समाज सेवी शुभम् पचौरी, समाज सेवी शंभु सिंह राजावत, समाज सेवी मनोज माथुर, समाज सेवी कुलदीप सिंह भदौरिया बरही,मीटिंग में शामिल रहे ।


