– पानी भरने से खेतों में खड़ी फसलों को हो रहा नुकसान
भिण्ड, 18 दिसम्बर। गोहद में इस बार भारी बरसात हुई है, किसानों ने विपरीत मौसम व परिस्थिति होने के बाद भी खेतों में गेहूं फसल की बुवाई की, लेकिन सिंचाई विभाग की घोर लापरवाही की वजह से 4आर नहर का पानी किसानों के खेतों में रातों रातभर गया और 4 दिन पहले बोई हुई फसल पूर्णत: बर्बाद हो गई तथा खेत पूरा तालाब बन गया है। अब ऐसी परिस्थिति में न तो खेतों में दुबारा कोई बुवाई की उम्मीद रही। न कोई और विकल्प बचा है।
खराब हुए खेत में गेहूं खाद के साथ 10 दिसंबर को खेत तैयार कर लिए और 13- 14 दिसंबर की रात जो संपूर्ण मेहनत बेकार हुई, उस पर पानी फिर गया एवं भारी नुकसान हुआ। सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने 2आर नहर की खुदाई सफाई जहां नहीं करना थी, वहां कर दी। जोकि बस 4आर नहर से 150 मीटर तक हुई और आगे बिल्कूल भी सफाई नहीं हुई, न उसकी खुदाई हुई, जिसकी वजह से 4आर नहर के लबालब बहने से 2आर नहर जो किसानों के खेत से निकली है पूरी तरह भर गई और सफाई एवं खुदाई न होने से पानी आगे के पूरे खेत से भर के तलाब बन गए। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही सफाई व देख-रेख में हुई बड़ी चूक के चलते किसानों को खून के आंसू रोना पड़ रहा। भारी नुकसान के बाबजूद न तो कोई अधिकारी व कर्मचारी नुकसान को देखने व निरीक्षण करने आए न ही पानी से तबाह फसल पर मुआवजा मिलने की कोई उम्मीद दिख रही। किसान अपने खेतों का पानी इंजन के माध्यम से निकाल रहे हैं।

