भिण्ड, 14 दिसम्बर। जैतपुर कस्बा के नंदगवा रोड पर स्थित भुमियां सरकार के आश्रम पर शनिवार के दिन दतिया जिले के भाण्डेर तहसील में स्थित पण्डोखर सरकार के पीठाधीश्वर गुरुशरण शर्मा ने दिव्य दरबार लगाकर भूमिया सरकार के कई भक्तजनों की शांकाओं का न सिर्फ समाधान किया बल्कि उन्हें सद्मार्ग दिखाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
दिव्य दरबार के दौरान पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार ने भक्तजनों से कहा की भुमियां सरकार और पंडोखर सरकार दोनों ही सरकार हनुमान जी के आधीन है और यह दोनों ही सरकारें हनुमान जी की कृपा से संचालित हो रही है। उन्होंने भूमिया सरकार के पीठाधीश्वर पं. नकुल दास शास्त्री के बारे में कहा कि उनके विशेष अनुरोध पर मुझे आदेश मिला है कि मैं भूमियां धाम पर दिव्य दरबार लगाकर भक्तों को उनकी शांकाओं का समाधान करूं। दिव्य दरबार में पीठाधीश्वर पंडोखर सरकार ने करीब 50 से अधिक पर्चे बनाए जिसमें शत-प्रतिशत पर्चो में लोगों की सही समस्याएं निकल कर आई, जिन्हें देखकर पंडाल में उपस्थिति हर भक्तजन का सिर पंडोखर सरकार के चरणों में झुक गया।
लोगों का कहना था कि पंडोखर सरकार के पर्चे में वाकई में दिव्य शक्ति है क्योंकि वह पर्चा पहले बनाकर रखते हैं और पंडाल में बैठी भीड़ से ही किसी से भी कहते हैं कि वह अपनी मनमर्जी से किसी को मंच पर बुला ले यह बना हुआ पर्चा उसी भक्त का ही निकलेगा। भक्तों ने इसे जब सच होते हुए देखा तो पूरा पंडाल पंडोखर सरकार और भूमिया सरकार के जयकारों से गूंज उठा। प्रथम बार नगर आगमन पर पंडोखर सरकार का भूमियां धाम आश्रम तक शोभा निकाली गई। इस शोभायात्रा में जैतपुर नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। पंडोखर सरकार की शोभायात्रा में भुमियां सरकार आश्रम के अध्यक्ष हरिओम तिवारी, सनत जैन, सुरेश जैन, लला गुर्जर, सपा नेता कोकई यादव, राहुल शर्मा, विकास नरवरिया, ललित महेरे, प्रदीप यादव सहित सैकड़ों भक्तजन शामिल रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


