भिण्ड, 19 मई। भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने शहर के स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करने हेतु मप्र शासन के खेल एवं युवा कल्याण मत्री विश्वास सांगर को पत्र लिखा है।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने मंत्री को भेजे पत्र में अवगत कराया है कि पीएमश्री एमजेएस महाविद्यालय के पास भिण्ड शहर का एक मात्र स्टेडियम 0 है, जो कि जीर्ण-शीर्ण अवस्था होने के कारण भिण्ड के युवाओं को पर्याप्त खेल मैदान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस हेतु स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराना नितांत आवश्यक है। जिसमें आधुनिक रनिंग ट्रैक, आधुनिक व्यायामशाला, हाईमास्क हैलोजन लाइट स्टेडियम परिसर में लाईटिंग व्यवस्था, दर्शक दीर्घा का निर्माण, खिलाड़ियों के तैयारी हेतु आधुनिक कक्ष का निर्माण, खिलाड़ियों के विश्राम गृह का निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक है। विधायक ने मंत्री से मांग की है कि स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


