Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » नशा मुक्ति भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मास्टर वॉलिंटियर्स की अहम भूमिका : रायजादा

नशा मुक्ति भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मास्टर वॉलिंटियर्स की अहम भूमिका : रायजादा

Jagran TodayBy Jagran TodayJune 10, 2026

भिण्ड, 10 जून। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग मप्र के सहयोग से वाल्मी संस्था द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय मास्टर वालंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डाइट कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रशिक्षित वालंटियर्स के माध्यम से लोगों तक प्रभावी संदेश पहुंचाना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भोपाल के राज्य स्तरीय समन्वयक व मास्टर ट्रेनर डॉ. अतुल कुमार रायजादा ने कहा कि अधिकांश युवा गलत संगत के कारण नशे की गिरफ्त में आते हैं और अक्सर नशे की शुरुआत किसी मित्र के माध्यम से ही होती है। इसलिए किशोर एवं युवावस्था में विशेष सतर्कता और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को प्रभावित करता है। ऐसे परिवारों को बचाने के लिए समाज में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है, जिसमें मास्टर वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में जिला अस्पताल भिण्ड डॉ. सलोनी खण्डेवाला ने लोगों को नशे के प्रति जागरूकता और एवं विशेष रूप से तंबाकू होने वाले रोग पर मानसिक एवं शारीरिक रोग के बारे में जानकारी प्रदान की एवं मनोरोग काउंसलर जिला अस्पताल भिण्ड धर्मवीर यादव ने नशे के विभिन्न प्रकारों तथा उनके शरीर एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को समय-समय पर उचित परामर्श एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, जिससे वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकें। एसडीएम अखिलेश शर्मा ने कहा कि यदि आसपास कहीं नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित हो रहा हो, तो उसकी सूचना 1933 टोल फ्री हेल्पलाइन अथवा मानस पोर्टल के माध्यम से दी जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया। वाल्मी समन्वयक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति की सोच को विकृत कर देता है, जिससे वह स्वयं, परिवार और समाज के लिए नुकसानदायक बन जाता है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं तस्करी के विरुद्ध कठोर कानूनी प्रावधान और दण्ड निर्धारित किए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे चौ. रूपनारायण दुबे समाज कल्याण समिति भिण्ड के अध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज, परिवार, शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मास्टर वॉलंटियर्स अपने-अपने क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराएं तथा उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर मप्र जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान मास्टर ट्रेनर संजय सिंह यादव ने समाज में इससे हानि और मानसिक व शारीरिक रोगों व उनके बचाव के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में भोपाल से आए वाल्मी, विजय कुमार गुप्ता, कार्यशाला के नोडल अधिकारी प्रमोद दीक्षित, पीएनबी ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समापन पर सभी मास्टर वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मोना, अंकित दुबे, रामनरेश यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ऊषा कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता, छात्राएं, पुलिस कर्मी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नशा को दूर करने के लिए अपना पूरा योगदान देने के लिए शपथ ग्रहण की। अंत में सभी वालंटियर्स को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में वाल्मी से आई टीम, अन्य प्रशिक्षकों, सभी वालंटियर्स व उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद व आभार प्रदर्शन संजय यादव ने किया।

Post Views: 23
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
639950
Views Today : 2185
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.