भिण्ड, 10 जून। प्राकृतिक आपदा, तेज आंधी-तूफान एवं भारी वर्षा के कारण विद्युत वितरण व्यवस्था को व्यापक क्षति पहुंची है। इस आपदा के परिणामस्वरूप जिले के अंतर्गत 33 केव्ही के 27 पोल, 11 केव्ही के 881 पोल तथा एलटी के 213 पोल क्षतिग्रस्त टूट गए हैं, साथ ही अनेक स्थानों पर विद्युत तार टूटने एवं पेड़ों के विद्युत लाइनों पर गिरने से 58 ग्रामों की विद्युत प्रदाय अवरुद्ध है। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी विषम परिस्थितियों में निरंतर कार्य करते हुए क्षतिग्रस्त विद्युत संरचनाओं की मरम्मत एवं विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं। सभी प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
उपभोक्ताओं से अपील है कि विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक धैर्य एवं सहयोग बनाए रखें। विभाग द्वारा विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, जनसुरक्षा के दृष्टिगत टूटे हुए विद्युत तारों, क्षतिग्रस्त पोलों एवं विद्युत लाइनों के संपर्क में आने से बचें तथा ऐसी किसी भी स्थिति की सूचना तत्काल विभाग को दें। आपके सहयोग एवं धैर्य के लिए विद्युत विभाग आपका आभार व्यक्त करता है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

