Author: Jagran Today

– राकेश अचल मध्य प्रदेश और राजस्थान में जानलेवा कफ सिरप पीने से 11 बच्चों की मौत के बाद अब केरल सरकार ने राज्य में कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। लेकिन मप्र और राजस्थान के संबंधित मंत्रियों ने न इस्तीफा दिया और न किसी ने उनसे इस्तीफा मांगा, क्योंकि गरीब बच्चों की मौत इन डबल इंजन की सरकारों के लिए कोई मायने नहीं रखती। जबकि ये मामला किसी कलंक से कम नहीं है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज के मुताबिक ये फैसला अन्य राज्यों से मिली रिपोर्टों के आधार पर लिया गया…

Read More

– राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के संबंध में बैठक आयोजित भिण्ड, 04 अक्टूबर। राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी बालक/ बालिका आयु वर्ग 19 वर्ष प्रतियोगिता के आयोजन संबंधी बैठक कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र सौजन्य, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी मित्तल, सीएमएचओ डॉ. जेएस यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने प्रतियोगिता ग्राउण्ड की साफ-सफाई करने नगर पालिका भिण्ड को निर्देश दिए। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु प्रतियोगिता स्थल पर स्वास्थ्य दल को उपस्थित रहने निर्देश सीएमएचओ को…

Read More

– शा. आईटीआई में दीक्षांत समारोह संपन्न, विधायक ने प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाण पत्र भिण्ड, 04 अक्टूबर। शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिण्ड में शनिवार को भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य योगेश शर्मा, पार्षद शैलेन्द्र रितौरिया, हवलदार मुनेन्द्र सिंह राजावत मौजूद रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात आईटीआई के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थान आज के…

Read More

– सरस्वती महाअर्चना कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण भिण्ड, 04 अक्टूबर। मेडिटेशन गुरू उपाध्याय बिहसंत सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 5 अक्टूबर रविवार को सरस्वती महाअर्चना कार्यक्रम का आयोजन निराला रंग विहार में किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने आज निरालारंग बिहार मेला परिसर में पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई एवं सुरक्षा, बिजली, पानी आदि की व्ययवस्थाएं चाक चौबंद रहेगी। धार्मिक आयोजन में किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। महाराज का यह कार्यक्रम धर्म से जुड़ा हुआ है, जिसमें हजारों श्रद्धालुगण पूजा अर्चना करेंगे।…

Read More

भिण्ड, 04 अक्टूबर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत अल्प अवधि रोजगार प्रशिक्षण व्यक्तित्व विकास स्किल डिवेलपमेंट एवं बेसिक कंप्यूटर 30 दिवसीय की प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। यह कार्यशाला जिला उद्यमिता केन्द्र सेडमैप के माध्यम से अश्वनी शर्मा और प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. मोहित कुमार दुबे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार प्रशिक्षण ऐसे संक्षिप्त प्रशिक्षण कार्यक्रम होते हैं जो किसी विशेष कौशल को सिखाकर व्यक्तियों को तुरंत रोजगार के लिए तैयार करते हैं। यह…

Read More

भिण्ड, 04 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड के निर्देशन में व अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के मार्गदर्शन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं राजस्व दल ने संयुक्त छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बाबा स्वीट्स बस स्टैण्ड के सामने लश्कर रोड भिण्ड से सोनपपड़ी, मावा बर्फी, आदि शक्ति स्वीट्स बस स्टैण्ड के सामने लश्कर रोड भिण्ड से मावा बर्फी, स्वीट्स कॉर्नर बंगला बाजार लश्कर रोड भिण्ड से पनीर, बेसन के लड्डू, मामा भांजा मिष्ठान भण्डार परेड चौराहा भिण्ड से मिल्क केक, पंडित जी स्वीट्स सुभाष तिराहा भिण्ड से मिल्क केक, रीना मिष्ठान भण्डार…

Read More

भिण्ड, 04 अक्टूबर। गोहद चौराहा थाना पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम एक डेयरी पर से 112 किलो मावा, 42 किलो रिफाइंड ऑयल, 7 किलो वनस्पति, 105 किलो घी अमानक पाए जाए पर से उसे जब्त कर सेंपलिंग की कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन में, एएसपी संजीव कुमार पाठक एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र सिंह गौतम के निर्देशन मे आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए अमानक मावा बनाने व खपत करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के पालन में शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम…

Read More

– भिण्ड में अतिक्रमण के खिलाफ लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का बिगुल भिण्ड, 04 अक्टूबर। जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जा कर आम लोगों के आवागमन को बाधित करने की घटनाएं अब चिंताजनक रूप ले चुकी हैं। समाज के गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग मजबूरी में चुप्पी साधे रहते हैं जबकि ताकतवर लोग खुलेआम अतिक्रमण कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या के खिलाफ शनिवार को लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने धनवंतरी कॉम्प्लेक्स में धरना आयोजित किया। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक, वरिष्ठ समाजवादी चिंतक व विचारक रघु ठाकुर ने कहा कि यह समय सिर्फ बोलने का नहीं, अन्याय के खिलाफ खड़े…

Read More

– सिद्धबाबा दरबार ग्राम बरहा में श्रीराम का शुभारंभ भिण्ड, 04 अक्टूबर। लहार क्षेत्र के ग्राम बरहा में सिद्धबाबा महाराज के दरबार पहलवान उपाध्याय दाऊ परिवार द्वारा आयोजित संगीतमय रामकथा की शुरुआत आईये हनुमानजी महाराज, पधारिये पवन कुमार भजन गाते हुए की। उन्होंने कहा कि केवल, और केवल हनुमान जी की कृपा से इस पावन धरती में रामकथा का चार दिनों का आयोजन है, सबसे पहले में सिद्धबाबा महाराज के चरणों में प्रणाम करता हूं। इसमें मुख्य यजमान गायत्री देवी बृजकिशोर उपाध्याय एवं व्यवस्थापक रामकुमार उपाध्याय हैं। राकेश रामायणी महाराज जी ने कहा कि सिद्धबाबा के चरणों में चार दिनों…

Read More

भिण्ड, 04 अक्टूबर। दबोह निवासी रामलखन कुरचानिया के बड़े पुत्र शिवम कुरचानिया एडवोकेट को नगर निगम ग्वालियर में अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। शिवम ने ग्वालियर से ही एलएलबी की पढ़ाई की अैर हाईकोर्ट से अपनी बकालत प्रारंभ की। अब ग्वालियर हाईकोर्ट में नगर निगम ग्वालियर न्यायालयीन प्रकरणों की पैरवी करेंगे।

Read More