Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भविष्य के युद्ध की रणनीति : सिंधिया

ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भविष्य के युद्ध की रणनीति : सिंधिया

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 14, 2025

– सीडीएस जनरल चौहान के साथ ‘रेडी, रिलेवेंट, रिसर्जेंट’ का दिया मंत्र
– केन्द्रीय मंत्री ने सिंधिया स्कूल के 128वें संस्थापक दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

ग्वालियर, 14 अक्टूबर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और सिंधिया स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक ग्वालियर किले पर आयोजित स्कूल के 128वें संस्थापक दिवस को संबोधित किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में यह समारोह, देश के रक्षा सिद्धांत, आधुनिक युद्ध रणनीति और 21वीं सदी के सोल्जरिंग (सैनिक मूल्यों) पर गंभीर चिंतन का केन्द्र बन गया।
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और परिणाम पर बात करते हुए कहा कि भारतीय सैन्य दलों के इस ऑपरेशन से भारत की सैन्य मुद्रा में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है, जो शक्ति के नए सिद्धांतों के रूप में सटीकता, सिद्धांत और धैर्य को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि एक संदेश था कि हमारे सैनिक साहस एवं संप्रभुता की रक्षा, न्याय को कायम रखना और निर्दोषों की सुरक्षा के स्पष्ट उद्देश्य के साथ प्रहार करते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि ऑपरेशन में अंतरिक्ष-आधारित संपत्तियों, उन्नत ड्रोन एकीकरण और अत्यंत गोपनीयता के साथ क्रियान्वयन कर बिना किसी नागरिक मौत के कई आतंकवादी अड्डों को ध्वस्त कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि दुश्मन राष्ट्र को नुकसान को छिपाने के लिए हमले के बाद सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करने पर मजबूर हो गया था जिसमें साफ तौर पर हैंगरों को कवर करते हुए दिखाया गया था।

सिंधिया ने ऑपरेशन के नाम सिंदूर पर के नाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह नाम सनातन और भारतीय परंपरा से लिया गया है। सिंदूर भारतीय संस्कृति में गरिमा और हमारी सभ्यता की जीवन शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक युद्ध का नया विज्ञान है जो प्रौद्योगिकी में निहित है और कालातीत मूल्यों द्वारा निर्देशित है।
आरआरआर नेतृत्व के लिए नया राष्ट्रीय सिद्धांत
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ऑपरेशन सिंदूर की सीख को एक व्यापक दर्शन से जोड़ते हुए कहा कि आरआरआर मंत्र यानि रेडी (तैयार), रिलेवेंट (प्रासंगिक), और रिसर्जेंट (पुनरुत्थानशील) केवल सैन्य तैयारियों के लिए नहीं, बल्कि सभी क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए एक आवश्यक मानसिकता है। रेडी यानि केवल सूचना से नहीं, बल्कि अनुशासन और क्रियान्वयन में स्पष्टता से तैयार रहना। रिलेवेंट अर्थात युद्ध और जीवन में, अप्रासंगिकता ही पहली हार है। निरंतर सीखना ही अस्तित्व है। रिसर्जेंट मतलब सच्ची ताकत हर पतन के बाद और मजबूत होकर उठने में निहित है, यही सिद्धांत भारतीय सशस्त्र बल हर ऑपरेशन में मूर्त रूप देते हैं।
उन्होंने जनरल चौहान की पुस्तक ‘रेडी, रिलेवेंट, रिसर्जेंट’ की प्रशंसा की, जिसने सशस्त्र बलों के परिवर्तन को मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि, युद्ध क्षेत्र की बुद्धिमत्ता और प्राचीन भारतीय रणनीतिक विचार (जैसे गुरू द्रोणाचार्य के विरुद्ध पाण्डवों की मनोवैज्ञानिक रणनीति) के साथ जोड़ा है। सिंधिया ने कहा कि यह आरआरआर मानसिकता नीति, शासन, नवाचार और सार्वजनिक सेवा में भी आवश्यक है।
आज के दौर में ‘सिंधियन’ होने का अर्थ
सिंधिया ने छात्रों को सीधे संबोधित करते हुए नेतृत्व की कल्पना कमाण्ड के रूप में नहीं, बल्कि सेवा के रूप में करने को कहा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे सैनिकों की तरह नेतृत्व करें और सफलता में विनम्रता, संबंधों में वफादारी, आचरण में अनुशासन और सत्य के लिए साहस रखें। उन्होंने छात्रों को याद दिलाया कि भाईचारा, टीमवर्क और बलिदान केवल सैन्य बलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये नेतृत्व और चरित्र के सार्वभौमिक सिद्धांत हैं।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी को माधव पुरस्कार 2025
समारोह में सिंधिया स्कूल के पूर्व छात्र और भारत सरकार के विदेश सचिव विक्रम मिसरी को प्रतिष्ठित माधव पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। सिंधिया ने मिसरी के कूटनीतिक नेतृत्व की प्रशंसा की और उन्हें ‘सिंधियन मूल्यों का जीवंत उदाहरण तथा बुद्धिमत्ता, संयम और लचीलेपन के माध्यम से राष्ट्र की सेवा’ करने वाला बताया।
भारत की सेवा ही है हर सिंधियन का कर्तव्य
समापन पर अपने संबोधन के सिंधिया ने छात्रों को याद दिलाया कि एक दिन दुनिया का भविष्य उनके कंधों पर होगा, इसे एक जिम्मेदारी के रूप में लें। सीडीएस जनरल चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सिंधिया ने कहा कि यदि आज के युवा भारतीय सेना के अनुशासन और कर्तव्य का एक अंश भी अपना लें, तो वे न केवल शक्तिशाली करियर बनाएंगे, बल्कि एक शक्तिशाली राष्ट्र का भी निर्माण करेंगे।

Post Views: 251
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640493
Views Today : 1871
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.