Author: Jagran Today

भिण्ड, 23 अक्टूबर। दीपावली की भाईदूज पर राष्ट्रीय राजमार्ग 719 स्थित गोहद चौराहे पर सुबह 11 बजे से जाम लग जाने से वाहन कछुआ की गति से निकल रहे हैं। वैसे तो गोहद चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, मगर आज भाईदूज पर सुबह 11 बजे से वाहनों का आवागमन ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति ज्यादा पैदा हो गई। शाम ढलते तक वाहन कछुआ की चाल की तरह निकल रहे हैं। ज्ञात रहे की चौराहे पर गोहद की ओर से 16 एवं 22 चक्का गिट्टी के सैकड़ों वाहन स्टेशन रोड से नेशनल हाईवे पर…

Read More

भिण्ड, 23 अक्टूबर। गोहद थाना क्षेत्रांतर्गत बेसली पुल पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से दो लोग घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबूलेंस की सहायता से उपचार हेतु गोहद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 9:30 बजे पूरन पुत्र विद्याराम चौहान निवासी रघुनाथ सिंह का पुरा गोहद अपने भाई भागीरथ और अपनी भतीजी साधना तथा डेढ़ साल के पुत्र ध्रुव के साथ अपने गांव से अपनी स्कूटी से हतपुरा गिरगांव खेरिया मन्दिर पर देवता पूजन के लिए जा रहे थे, तभी बेसली नदी के पुल पर गड्ढा के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और सभी…

Read More

– सड़क पर पड़ी मृत गाय से 3 मोटर साइकिलें टकराईं भिण्ड, 23 अक्टूबर। रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा एक हादसे में बदल गई। देर रात मौ-सेंवढ़ा मार्ग पर सड़क पर पड़ी एक मृत काली गाय से तीन बाइकें अलग-अलग समय पर टकरा गईं। इन हादसों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटनाएं बुधवार देर रात 10 बजे से लेकर गुरुवार सुबह तीन बजे के बीच हुईं। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले मेहगांव अस्पताल और फिर जिला अस्पताल…

Read More

भिण्ड, 23 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने आमजन से अपील की है कि कोई भी ऐसे भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाने वाले मैसेज (संदेश), पोस्ट, आडियो, वीडियो जो सांप्रदायिकता को बढ़ाते हो, भड़काऊ अथवा उत्तेजनापूर्ण हो, समाज के वर्गों के बीच भेद पैदा करता हो। सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर साझा अथवा अग्रेषित न करें। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गैर-सत्यापित पोस्टों/ खबरों को साझा अथवा अग्रेषित न करें। उन्होंने बताया कि भिण्ड सायबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मैसेज साझा करने वालों के विरुद्ध भारतीय…

Read More

भिण्ड, 23 अक्टूबर। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस मेला तथा स्वरोजगार) मेला का आयोजन 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान शा. आईटीआई लहार रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में किया जा रहा है। जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति गुजरात एवं एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, नौकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सांल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, गोतम सोलर भिवानी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, जमुना आटोपार्ट्स मालनपुर, चेकमेट सिक्यूरिटी भारत…

Read More

– राकेश अचल योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को अशांत करने में कोई कसर छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। वे प्रदेश को संविधान के तहत चलाने के बजाय हिन्दू कट्टरता के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। जिन लोगों ने पिछले दिनों योगी सरकार को देवबंद में तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के लिए लाल कालीन बिछाकर स्वागत करते देखा था, वे भ्रम में थे कि योगी का बर्ताव मुसलमानों को लेकर बदल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में हलाला प्रमाणीकरण की बात कहकर उत्तर प्रदेश के मुस्लिम कारोबारियों को परेशान करना शुरू…

Read More

– चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा – केरल, आंध्र और पुडुचेरी में भी भारी बारिश की चेतावनी चेन्नई 22 अक्टूबर। उत्तर-पूर्वी मानसून के सक्रिय होने से दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने बुधवार को चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और डेल्टा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर तेज हवा के कारण पेड़ गिरे हैं, लेकिन राहत की बात है कि किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।…

Read More

-महामण्डलेश्वर रामभूषण दास से सांसद सहित हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद भिण्ड, 22 अक्टूबर। गोहद क्षेत्र के विजयराम धाम खनेता स्थित रघुनाथ जी मन्दिर में गोवर्धन पूजन के के अवसर पर 56 भोग एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों लोगों ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पहुंची सांसद संध्या राय ने महामण्डलेश्वर रामभूषण दास महाराज से आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद भगवान रघुनाथ जी, माता जानकी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी महाराज के विग्रह पर 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके बाद शाम को महा आरती का आयोजन हुआ और फिर प्रसादी…

Read More

– दंदरौआ धाम गौशाला में किया गौ पूजन भिण्ड, 22 अक्टूबर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंदरौआधाम गौशाला परिसर में गौ पूजन करते हुए 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गौ सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इसलिए हर घर में गौवंश होना चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए। यदि अपने घर में गाय रखने में सक्षम नहीं हैं तो गौशाला में सेवा करें। उन्होंने कहा कि पहली रोटी गाय के लिए अवश्य निकालें। गोवर्धन पूजा के अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में गोबर से देवताओं की बस्ती का निर्माण किया। तत्पश्चात…

Read More

भिण्ड, 22 अक्टूबर। रतनगढ़ वाली माता मन्दिर पर भाई दौज के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक मेला में माता के दर्शन कर लौटने वाले हजारों दर्शनार्थियों के लिए बुधवार को कृषि उपज मण्डी प्रांगण आलमपुर में जन सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। रतनगढ़ माता मन्दिर पर लगने वाले इस विशाल मेला में उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के लाखों भक्तगण रतनपुरा-आलमपुर-भगुआपुरा मुख्य मार्ग से विभिन्न वाहनों के माध्यम से माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं। रतनगढ़ वाली माता मन्दिर पर दर्शन कर इसी मार्ग से लौटने वाले दर्शनार्थियों के लिए कृषि उपज मंडी प्रांगण में…

Read More