भिण्ड, 21 अक्टूबर। पिछले लंबे समय से हो रही बिजली की हाई वोल्टेज लाइन के तारों के चोर गिरोह को आखिरकार मौ बिजली विभाग की रात्रि गश्त करने वाली टीम ने आधी रात को विद्युत लाइन से तार काटकर चोरी कर ले जाते हुए दबोच लिया है। पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्य को काटे गए बिजली तार और उसको ले जाने के लिए उपयोग करने वाले टैक्सी वाहन को मौ थाना पुलिस के सुपुर्द किया।
मप्र विद्युत वितरण कंपनी मध्य क्षेत्र की मौ डीसी के प्रभारी सहायक यंत्री आरएस गौर के निर्देशन में रात्रि गश्त कर रही टीम के प्रभारी लाइनमैन जनवेद सिंह कुशवाह, सहायक लाइनमैन नारायण सिंह परिहार, आउटसोर्स कर्मचारी उपेन्द्र सिंह तोमर 19 अक्टूबर की मध्य रात्रि गश्त करते हुए मौ छेंकुरी-कनाथर रोड पर छेंकुरी पुलिया के पास पहुंचे तो उन्हें विद्युत लाइन के खम्बों से बिजली तार को काटते हुए चोरों का गिरोह दिखा। बिजली गश्त दल को देखते ही चोर गिरोह भागने लगा। गश्त दल ने उनमें से एक चोर को दबोच लिया, शेष अन्य चोर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए चोर ने अपना नाम अंगद पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम बिल्हाटी थाना बिजौली जिला ग्वालियर और भागे गए साथियों का नाम पातीराम कुशवाह, भगत और रवि जाटव सभी ग्वालियर निवासी बताए गए हैं। चोरी में प्रयुक्त टैक्सी क्र. एम.पी/आर.ए.3245 मौके से पकड़ी, जिसमें चोरी से काटी गई बिजली की लाइन का सात खंबों का टुकड़ा किया हुआ तार जब्त कर मौ थाना लाकर पुलिस के सुपुर्द किया है।
मौ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने सहायक यंत्री आरएस गौर की शिकायत पर उक्त चोर गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस, विद्युत अधिनियम संशोधित 2003 की धारा 136 के तहत पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


