- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 25 अक्टूबर। जिले के ग्राम रतवा स्थित ऐतिहासिक दधेश्वर महादेव मन्दिर में बीती रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार मन्दिर परिसर में स्थापित नंदी बाबा की प्राचीन मूर्ति को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़कर लगभग तीन फुट गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। यह मन्दिर पृथ्वीराज चौहान के शासनकाल का बताया जाता है और सैकड़ों वर्ष पुराना धार्मिक स्थल है। दधेश्वर महादेव मन्दिर में दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मन्दिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना का कार्य किया…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रौल में रौन सेक्टर की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यूनिसेफ एमपीवीएचए के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गणेश शाक्य ने टीकाकरण व्यवस्था को और सशक्त एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि जिनका हेड काउंट सर्वे तैयार नहीं हुआ है, वे तुरंत अपना सर्वे तैयार करें तथा जिनका सर्वे अधूरा है, उसे शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही टीकाकरण सत्र के दौरान सभी आशा एवं एएनएम को ड्यू लिस्ट तैयार करने, टीकाकरण कार्ड में सही एवं स्पष्ट एंट्री करने तथा प्रत्येक बच्चे को पोर्टल पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए गए।…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। आलमपुर क्षेत्र के ग्राम रजरापुरा में आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व शनिवार दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रजरापुरा के हनुमान मन्दिर से प्रारंभ होकर प्राचीन हरिहरेश्वर बड़ी माता मन्दिर पहुंची। यहां विधिविधान के साथ पूजन कर कलशों में जल भरने के बाद कलश यात्रा छेदी मन्दिर, बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार से होकर खोड़न मोहल्ला होती हुई कामाक्षा देवी मन्दिर के रास्ते वापिस रजरापुरा पहुंची। जहां कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा के दौरान आगे-आगे बैण्ड-बाजे और डीजे पर मनमोहक भजन चल रहे थे। जिसके पीछे बग्घी में सवार…
– दंदरौआ धाम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भिण्ड, 25 अक्टूबर। दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। शनिवार को व्यास गद्दी से पं. दिनेश शास्त्री ने कहा कि भगवान को बांधने की शक्ति केवल प्रेम में है, प्रेम से ही भगवान को बांधा जा सकता है। वियोग में मनुष्य का बुढ़ापा बहुत जल्दी आता है, वियोग में व्यक्ति बहुत जल्दी बूढ़ा हो जाता है, क्योंकि वियोग मे उसको ना पहनने की सुध रहती है, ना ही भोजन की सुध रहती है और संसार के सभी…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पवन कौरव को भिण्ड जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में बताया गया कि पवन कौरव को यह जिम्मेदारी उनके समाज हित व फार्मासिस्ट हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह ठाकुर एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की सर्वसम्मति से उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश संगठन मंत्री प्रशांत सिंह हाड़ा ने नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पवन कुमार कौरव की नियुक्ति से जिलेभर के फार्मासिस्टों में हर्ष का माहौल है। संगठन ने आशा…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके गांव अटेर में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर सत्यम समाधिया, उदय यादव, राजू चौरसिया, झुण्डे पुरुवंशी, बंटी सोनी, शरीफ खान, केवलकृष्ण दीक्षित, भोगीराम पुरुवंशी, श्याम सुंदर, तेजबहादुर, उपेन्द्र राजौरिया, नीरज यादव, शहवीर यादव सरपंच अटेर, संजय शाक्य, प्रमोद कुशवाह, रोशन सोनी, हरिशंकर सोनी, गुड्डू यादव देवाला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
भिण्ड, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 26 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें वे विकसित और समृद्ध भारत के नवनिर्माण विकास एवं प्रगति के लिए अपने महत्वपूर्ण अनुकरणीय विचारों को समाज के हर व्यक्ति तक लाइव प्रसारण द्वारा पहुंच जाएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि जिले के समस्त 29 मण्डलों के 1480 बूथ केन्द्र पर स्क्रीन लगाकर कार्यकर्ता हर गांव-गांव की चौपाल तक मोदी के विचारों को सुनवाकर उन्हें जागृत करेंगे ताकि उनके विचार भाव के साथ यह भारत और समाज आत्मनिर्भर की दिशा से जुड़ सके।…
भिण्ड, 25 अक्टूबर। नयागांव थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में शनिवार को खेत की मेड़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां उठा लीं। देखते ही देखते खेत पर ही खूनी संघर्ष छिड़ गया, जिसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डूंगरपुर गांव…
रीवा, 25 अक्टूबर। उपपुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत सिंह चौहान ने पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में गत दिवस पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति मे जिले के अनुविभागीय अधिकरियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में लंबित अपराध, लंबित मर्ग निकाल के संबंध में निर्देश दिए एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निकाल किए जाने को कहा गया। जिले में कानून व्यवस्था में कसावट लाने हेतु गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों पर नजर रखने एवं अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले में अवैध नशीली कफ सीरप व अवैध शराब व मादक पदार्थों के विक्रय/ परिवहन करनें…
– राकेश अचल बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के पहले ही दिन पंत प्रधान नरेन्द्र दामोदर दास मोदी की शब्दावली सुनकर मुझे एक बार फिर एक भारतीय होने के नाते शर्मिंदगी महसूस हुई। पहली बार लगा कि पंत प्रधान के पास प्रभावी शब्दकोश का नितांत अभाव है। किसी भी प्रधानमंत्री के शब्द एक नजीर होते हैं। प्रधानमंत्रियों की भाषिक मर्यादा का अपना महत्व है और एक-दो अपवादों को छोड़कर सभी ने अपनी शाब्दिक गंभीरता से देश, दुनिया को प्रभावित किया है। किसी भी व्यक्ति की अपनी शब्दावली उसके भाषाई संस्कारों के साथ ही उसकी शैक्षणिक योग्यता और स्वाध्याय की शिनाख्त होती…

