- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
भिण्ड, 27 अक्टूबर। गीतकार एवं कांग्रेस नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. शिवेन्द्र सिंह के पिता स्व. शिवराम सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर मंगलवार 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे से रौन कस्बे के ओम मैरिज गार्डन में श्रृद्धांजलि सभा एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम सत्र में स्थानीय कवि सम्मेलन, द्वितीय सत्र में श्रृद्धांजलि सभा एवं अतिथियों का उद्वोधन एवं तृतीय सत्र में देशभर से पधारे कवि-शायरों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा डॉ. गोविन्द सिंह लहार होंगे, अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रवक्ता बजरंग शरण जी रामायणी करेंगे…
– सरस्वती शिशु मन्दिर भरसूला में बैठक आयोजित दतिया, 27 अक्टूबर। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय भरसूला में पूर्व छात्र परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पर्यावरण मित्र एवं जिला प्रमुख राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी पूर्व छात्रों ने मिलकर क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा और पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन की विस्तार से जानकारी दी। जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और नागरिक कर्तव्य। इनमें पर्यावरण संरक्षण के तहत…
रीवा, 27 अक्टूबर। नशे के विरुद्ध प्रारंभ किया गया ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तारतम्य में सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत, उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत सिंह चौहान एवं पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा कृष्णा ऑडिटोरियम में रीवा पुलिस के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को बुलाकर ऑपरेशन प्रहार 2.0 अभियान के संबंध में ली गई बैठक। बैठक के दौरान रीवा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के उद्देश्य से रीवा पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार 2.0 अभियान प्रभावी तरीके से चलाया जाएगा। से सेय नो टू ड्रग्स के संदेश के साथ युवाओं को नशे से…
भिण्ड, 26 अक्टूबर। जिले के मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रात करीब 1.30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संपर्क कर पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसी क्षण भिण्ड प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग…
-पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की भिण्ड, 26 अक्टूबर। दबोह थानांतर्गत ग्राम रिनिया-रायपुरा के खेतों में दो पक्षों के बीच शनिवार की शाम लगभग 5.30 बजे हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फरियादी तुलाराम जाटव पुत्र मोतीराम जाटव उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जमदारा थाना मौ जिला भिण्ड हाल निवास ग्राम रायपुरा नं.02 ने अपने भांजे प्रवल प्रताप जाटव निवासी ग्राम रायपुरा नं.02 के साथ दबोह थाना पहुंचकर बताया कि शनिवार की शाम अपने भांजे रुद्रप्रताप उर्फ अली जाटव के साथ…
-ज्ञापन में डिलेवरी प्रभार एवं प्रशासकीय शुल्क में बढ़ोतरी की मांग भिण्ड, 26 अक्टूबर। जिले के एलपीजी डिस्ट्रीव्यूटर्स एसोसिएशन ने डिलेवरी प्रभार एवं प्रशासकीय शुल्क में बढ़ोतरी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के सचिव को संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा है, जिसमें एसोसिएशन की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि एसोसिएशन द्वारा 9 अप्रैल 2025 को प्रस्तुत मांग पत्र के संबंध में आज तक किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लेने के कारण भारत गणतंत्र के तीनों सार्वजनिक तेत्र कंपनियों, इंडियन आंयल…
– महिला अध्यक्ष के लिए करेगी रायशुमारी भिण्ड, 26 अक्टूबर। मप्र महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं भिण्ड जिला प्रभारी पर्यवेक्षक मनीषा शर्मा 27 अक्टूबर सोमवार को जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस की रायसुमारी के लिए भिण्ड आ रही हैं। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र भदौरिया ने बताया कि रायसुमारी हेतु आवश्यक बैठक सोमवार को सुबह 11 बजे पुराने शहर जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीधर गोस्वामी धर्मशाला संतोषी माता मन्दिर के पास रखी गई है। जिसमें कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों आमंत्रित हैं। साथ ही महिला अध्यक्ष हेतु दावेदारी करने…
भिण्ड, 26 अक्टूबर। मालनपुर में लायक सर कोचिंग संस्थान में सेवा, सुरक्षा और संस्कार विषय पर एक प्रेरक चर्चा सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में स्कूल एवं कोचिंग की छात्राओं को वर्तमान सामाजिक परिवेश में सतर्कता, आत्मरक्षा और संस्कारों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कोचिंग संचालक लायक सर ने कहा कि आज के समय में समाज में कुछ असामाजिक तत्व बालिकाओं को भ्रमित करने का प्रयास करते हैं, ऐसे में प्रत्येक छात्रा को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनना आवश्यक है। इस अवसर पर मालनपुर थाना से थाना प्रहरी संजीव जी और प्रदीप जी…
भिण्ड, 26 अक्टूबर। आलमपुर क्षेत्र के गांगेपुरा गांव में रविवार को प्रयाग बाबा मन्दिर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। जहां पुरानी से पुरानी विषबेल और छिपकली एवं बिच्छू के बंध काटे जाते हैं। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार में पहुंचकर विषैले बंध कटवाए। मेले में हर साल हजारों लोग बिच्छू, सांप सहित अन्य जहरीले जीवों के बंध कटवाने के लिए लोग पहुंचते हैं। लोगों ने प्रयाग बाबा के मन्दिर पर बंध कटवाने के साथ-साथ ही बहुत से भक्तों ने मंदिर पर जबारे भी चढ़ाए। मेले में आलमपुर, दबोह, सेवढ़ा, समथर, इंदरगढ़, भाण्डेर के अलावा आसपास के…
भिण्ड, 26 अक्टूबर। शिशु विद्यालय मेहगांव में अंचल मुरैना का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। जिसमें मेहगांव क्षेत्र के 25 विभिन्न ग्राम पंचायतों से एकल विद्यालय कि आचार्य दीदियों को प्रशिक्षण वर्ग 30 घण्टे का रहा इसमें पंचमुखी शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा अरोग्य शिक्षा ग्राम विकास शिक्षा जागरण शिक्षा संस्कार शिक्षा के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में रामकुमार भदौरिया, सुधा राठौर, मुन्नी नरवरिया, नीरज शर्मा, ललित त्यागी, कालीचरण शाक्य, ममता नरवरिया, सपना नरवरिया, गीता शर्मा, रामशेष शर्मा आदि उपस्थित रहे।

