भिण्ड, 25 अक्टूबर। नयागांव थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में शनिवार को खेत की मेड़ को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां उठा लीं। देखते ही देखते खेत पर ही खूनी संघर्ष छिड़ गया, जिसमें दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डूंगरपुर गांव निवासी आकाश परिहार, विष्णु परिहार और अजय परिहार आपस में चचेरे भाई हैं। शुक्रवार की शाम को विष्णु अपने खेत पर जा रहा था, तभी आकाश और उसके पिता ब्रह्मादीन ने रास्ता रोक लिया और कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन शनिवार को सुबह फिर से विवाद भड़क गया। इस बार दोनों पक्ष लाठी-डंडे और फरसे लेकर आमने-सामने आ गए। खेत पर ही जमकर मारपीट हुई, जिसमें गुड्डी देवी, विष्णु परिहार, अजय परिहार, सूरज परिहार, बलराम परिहार और लोकेन्द्र परिहार घायल हो गए। दूसरे पक्ष से आकाश और उसके पिता ब्रह्मादीन को भी गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


