भिण्ड, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 26 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। जिसमें वे विकसित और समृद्ध भारत के नवनिर्माण विकास एवं प्रगति के लिए अपने महत्वपूर्ण अनुकरणीय विचारों को समाज के हर व्यक्ति तक लाइव प्रसारण द्वारा पहुंच जाएंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि जिले के समस्त 29 मण्डलों के 1480 बूथ केन्द्र पर स्क्रीन लगाकर कार्यकर्ता हर गांव-गांव की चौपाल तक मोदी के विचारों को सुनवाकर उन्हें जागृत करेंगे ताकि उनके विचार भाव के साथ यह भारत और समाज आत्मनिर्भर की दिशा से जुड़ सके। नरवरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर महीने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता जागरूक हुई है। जिन्होंने युवा, महिला, किसान, गरीब, मजदूर एवं सर्व वर्ग समाज तथा खेल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश की जनता का मार्गदर्शन मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से करते हैं।
जिलाध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं युवा, महिलाओं और किसान तथा वर्ग समाज को सूचित करते हुए एक निश्चित स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रभावित रूप से संपन्न कार सभी कार्यकर्ता अपने फोटो संगठन मोदी एप पर अपलोड करके भेंजें।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


