भिण्ड, 01 नवम्बर। मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद के निर्देशन में चौ. रूप नारायण दुबे समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में इग्नू अध्ययन केन्द्र पर समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील दुबे ने कहा कि जब भी किसी का दिवस मनाया जाता है तो उसमें उसका गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और विविधता का बोध कराया जाता है। आज हम मप्र के स्थापना दिवस पर राज्य की एकीकरण यात्रा, उपलब्धियां और प्रगति पर गर्व कर रहे हैं और भविष्य के निर्माण का संकल्प दोहराते हैं। मोहम्मद इरफान गम्मू ने कहा कि हमारा मप्र हृदय प्रदेश है, जहां सांझी विरासत, अनेकता में एकता हमारी विशेषता को दर्शाती हुई विकास के पथ पर अग्रसर है। संस्था सचिव मोहित पाण्डे ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश करते हुए कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, उद्योग सहत प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी होकर अपना नाम रोशन कर रही हैं। अंत में स्वास्थ्य कॉर्डिनेटर अंकित दुबे ने कहा कि आज हमारा प्रदेश स्वास्थ की दृष्टि से भी सक्षम है। कार्यक्रम में गुलाब सिंह कुशवाह, अशुह बघेल, सार्थक, अनुराग, अभिषेक, हिम्मत सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


