- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Author: Jagran Today
– 29 एवं 30 नवंबर को महर्षि अरविन्द कॉलेज गोहद में होगा आयोजन भिण्ड, 01 नवम्बर। सेवार्थ जन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंडर-16 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 29 एवं 30 नवंबर को महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद के खेल मैदान में किया जा रहा है। सेवार्थ जन कल्याण समिति गरीब, मजदूर वर्ग तथा झुग्गी-झोपडिय़ों में निवासरत परिवारों के बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे हेतु नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। वर्तमान में समिति द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग में 12 पाठशालाएं संचालित की जा रही…
भिण्ड, 01 नवम्बर। शासकीय महाविद्यालय मौ के बीए तृतीय वर्ष के छात्र मोहन यादव विपिन ने शिवपुरी में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता 70 किलोग्राम कैटेगरी में जीत का परचम लहराते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगित के लिए चयनित हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह दौहरे एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. देशराज सिंह सहित महाविद्यालय के स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस ने मौ में मनाई पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि मौ। भारत रत्न आयरन लेडी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर कांग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी ने कहा कि देश…
भिण्ड, 01 नवम्बर। गोहद चौराहा थाना में सहायक उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए देवसिंह का बिदाई समारोह आयोजित किया गया। 44 वर्ष का कार्यकाल बिना अवकाश लिए सेवा देने वाले देवसिह के यह पल खुशी व गम का था, उनके लिए खुशी यह थी कि वो सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार और अपनों के बीच रहने का अवसर मिलेगा। वहीं जीवन के महत्वपूर्ण 44 वर्ष सेवाकाल के दौरान जिन सहकर्मियों के साथ बिताए उनसे बिछडऩे का समय आ गया है। उन्होंने जिले में डकैत समस्या के समय दो इनकाउंटर भी किए। गोहद चौराहा थाना में आयोजित बिदाई समारोह में…
– राजपत्रित अधिकारी एवं रामलीला कला मण्डल के पात्रों का भी होगा भिण्ड, 01 नवम्बर। मां सरस्वती सामाजिक एवं धार्मिक रामलीला मण्डल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन दो नवम्बर को रामलीला मैदान मेहगांव में दंदरौआ धाम के महंत कमेटी के अध्यक्ष 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज एवं मुख्य अतिथि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला द्वारा किया जाएगा। रामलीला कला मण्डल के अनुसार मेहगांव कस्बे के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षा वर्ष 2024-25 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा कस्बे में राजपत्रित अधिकारी बने नए सदस्य एवं रामलीला कला मण्डल के सभी पात्रों का सम्मान…
– बाल विवाह की स्पष्ट जानकारी होने पर 8319520549, 9977516253 पर दें सूचना भिण्ड, 01 नवम्बर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग भिण्ड ने बताया कि देव उठनी ग्यारस एवं उसके पश्चात विवाह मुहूर्तों के अवसरों के दौरान होने वाले विवाहों में बाल विवाह रोकथाम के लिए खण्ड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया गया है। इसके अतिरिक्त बाल विवाह रोकने हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसमें आंकड़ा विश्लेषक जितेन्द्र कुमार शर्मा मोबाइल नं.8319520549 एवं लेखापाल आनंद मिश्रा मोबाइल नं. 9977516253 है। यदि किसी व्यक्ति को बाल विवाह…
– ग्वालियर में हर्षोल्लास के साथ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह आयोजित – जिला स्तरीय स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बरसे मनमोहक लोकरंग – विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ भी वितरित हुए, प्रदर्शनियां भी रहीं आकर्षण का केन्द्र – जिले की विभूतियों का हुआ सम्मान, रक्तदान शिविर भी लगा ग्वालियर, 01 नवम्बर। देश की अपेक्षाओं के अनुरूप मप्र तेजी के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। निश्चित ही वर्ष 2047 में आत्मनिर्भर विकसित भारत के निर्माण में मप्र की अग्रणी भूमिका होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र में हो रहे विकास की धुनि राष्ट्रीय पटल…
ग्वालियर, 01 नवम्बर। बीएम लाल श्रीवास्तव (लाल साहब) की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय लाल साहित्य साधना मंच ग्वालियर के बैनर तले होटल साया इन सिटी सेंटर में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर की प्रतिभाओं को जिन्होंने कविता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है, ऐसी लगभग 45 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कवि/ कवयित्रियों के अतिरिक्त उरई से पधारी प्रिया श्रीवास्तव (दिव्यम), मुरैना से डॉ. देवेन्द्र तोमर, डबरा से धीरेन्द्र गहलोत धीर, श्याम श्रीवास्तव सनम ने अपनी स्वप्रेरित रचनाओं से सभागार में नया जोश भर दिया। संध्या बेला में आयोजित इस कार्यक्रम…
– प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान में हुआ स्पंदन 2025 का भव्य शुभारंभ ग्वालियर, 01 नवम्बर। प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव स्पंदन 2025 का शुभारंभ शनिवार को हर्ष और उल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता से परिपूर्ण रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ग्वालियर जयप्रकाश राजौरिय ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी देश की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। प्रेस्टीज संस्थान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए जो प्रयास…
– विधायक एवं एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना भिण्ड, 31 अक्टूबर। भारत की अखण्डता को समर्पित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भिण्ड से 17वीं बटालियन भिण्ड तक किया गया। रन फॉर यूनिटी को विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह एवं एसपी डॉ. असित यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रन फॉर यूनिटी में बरसात के बाबजूद उत्साह के साथ सर्किट हाउस परिसर में उपस्थित पुलिस, प्रशासन, न्यायालय, जन प्रतिनिधि, मीडियाकर्मी, खेल विभाग, शिक्षा विभाग, समाजसेवी संगठन, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं,…
– स्टोर रूम अव्यवस्थित पाए जाने पर स्टोर प्रभारी का एक दिन का वेतन काटने निर्देश भिण्ड, 31 अक्टूबर। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने विकास खण्ड लहार के सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दवा स्टोर रूप का अवलोकन किया, जिसमें स्टोर प्रभारी द्वारा स्टॉक पंजी नियमानुसार अपडेट नहीं रखने एवं स्टोर रूम अव्यवस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। बीएमओ को निर्देशित कर कहा कि प्रति सप्ताह स्टोर की स्वयं जांच करें, सभी आवश्यक रिकॉर्ड दुरुस्त होना चाहिए। कलेक्टर ने सीएचसी रौन का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान बाउंड्री वाल के तत्काल निर्माण…

