Author: Jagran Today

भिण्ड, 20 नवम्बर। अनुविभागीय अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधानसभा 10-भिण्ड ने शा. माध्यमिक विद्यालय चूरे का पुरा के प्राथमिका शिक्षक सुरेन्द्र सिंह परिहार एवं शा. माध्यमिक विद्यालय द्वार के प्राथमिक शिक्षक रुद्रप्रताप सिंह सेंगर को नोटिस जारी किया है। एसडीएम भिण्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत कार्य नियत समय अवधि में किए जाने के निर्देश दिए गए थे। कार्यालयीन आदेश 17 नवंबर द्वारा आपको भाग संख्या 294 पर नियुक्ति बीएलओ नरेन्द्र सिंह राजावत पटवारी के सहायक के रूप में लगाई गई थी किन्तु आपके द्वारा विशेष पुनरीक्षण कार्य…

Read More

भिण्ड, 20 नवम्बर। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक स्थान शा. आईटीआई लहार रोड केन्द्रीय विद्यालय के पास भिण्ड में किया जा रहा है। जिसमें पुखराज हेल्थकेयर ग्वालियर एवं शिवशक्ति बायोटेक गुजरात, एलआईसी भिण्ड, एसआईएस सिक्यूरिटी नीमच, जमुना ऑटो पार्ट्स मालनपुर, नोकरी फाई डॉट कॉम भिण्ड, सावरिया वायो फर्टिलाइजर्स एण्ड कैमिकलस, क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेसी ग्वालियर, गोतम सोलर प्रालि भिवाडी हरियाणा, एक्सिक बैंक गुड़गांव, चेकमेट सिक्यूरिटी,…

Read More

– सप्त शक्ति संगम-मातृ गोष्ठी आयोजित उपरांय/दतिया, 20 नवम्बर। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय उपरांय में मातृशक्ति संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला महिला समन्वयक एवं सप्त शक्ति संगम सह संयोजिका मानसी मूड़ोतिया ने कहा कि परिवार के प्रबंधन और बच्चों के विकास में मां की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सप्त शक्ति संगम मातृशक्ति संगोष्ठी के कार्यक्रम पूरे देश के साथ मध्य भारत प्रांत के सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य है महिलाओं में वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराना, उनमें जागरूकता पैदा करना। माता…

Read More

ग्वालियर, 20 नवम्बर। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ग्वालियर ज्योत्सना ग्रेबियल की अदालत ने आरोपी रमेश सिंह तोमर उम्र 59 वर्ष निवासी डीडी नगर वैष्णोधाम फेस 3 जिला ग्वालियर को धारा 338 में 6 माह के सश्रम कारावास और एक हजार रुपए अर्थदण्ड तथा धारा 304ए में एक वर्ष सश्रम कारावास और पांच हजार रुपए अर्थदण्ड तथा अर्थदण्ड के व्यतिक्रम की दशा में 20 दिवस का साधारण कारावास से दण्डित किया है। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहीं एडीपीओ नेहा मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी धीरपाल सिंह ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत की कि…

Read More

– पुलिस को देख किया फायर, हाथ में गोली लगी भिण्ड, 19 नवम्बर। जिले की चार थानों की पुलिस ने मंगलवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह मौ थाना क्षेत्र के जमदारा गांव के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने हाथ में गोली लगी, जिसके बाद उसे मोर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। आरोपी लूट की दो वारदातों में पिछले कई दिनों से फरार था और पुलिस उसके पीछे लगातार नजर रखे हुए थी। जानकारी के अनुसार मढ़यापुरा…

Read More

– यूनिटी मार्च को हरी झण्डी दिखाएंगी सांसद भिण्ड, 19 नवम्बर। भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 24 नवंबर को यूनिटी मार्च पदयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी। यह जानकारी उन्होंने एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। इस अवसर पर विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, संजीव कांकर, राजेन्द्र शर्मा राजे, जिला उपाध्यक्ष अनिल कटारे, उपेन्द्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय भी मौजूद रहे। सांसद संध्या राय ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक भारत,…

Read More

– कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती पर की संगोष्ठी भिण्ड, 19 नवम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती पर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने इटावा चुंगी पर स्थित इन्दिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी भारत रत्न स्व. इन्दिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि प्रियदर्शिनी इन्दिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 में पं. जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां हुआ, वे…

Read More

– मतदाता स्वयं जागरूकता का परिचय दें, बीएलओ से संपर्क कर स्वयं का गणना फार्म जमा कराएं भिण्ड, 19 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशन में 4 दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसके क्रम में लहार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 2 लाख 63 हजार 335 मतदाताओं को गणना फार्म वितरित किए जाने हैं। गणना फार्म निर्वाचन आयोग से छपकर दो प्रतियों में प्रत्येक मतदाता को प्रदाय किए जा रहे हैं। एसडीएम लहार विजय सिंह यादव ने बताया कि 300 बीएलओ एवं उनके ऊपर 30 बीएलओ सुपर वाईजर एवं 10 ब्लॉक स्तरीय नोडल…

Read More

भिण्ड, 19 नवम्बर। सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर में कार्यरत मालनपुर निवासी गंभीर सिंह को वर्ष 2023-24 के लिए श्रम कल्याण मण्डल द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए उत्तम श्रमिक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार आगामी माह में एक भव्य आयोजन में सरकार के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा प्रदत किया जाएगा। ज्ञात हो शासन द्वारा श्रमशक्ति को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तम श्रमिक पुरस्कार प्रतिवर्ष मप्र स्तर पर अच्छे काम करने वाले श्रमिकों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में श्रमिक को एक प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान…

Read More

– सर्किट हाउस पर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात भिण्ड, 19 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ 21 नवंबर को भिण्ड आएंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस पर 11 बजे अगवानी करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बरुआ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

Read More