भिण्ड, 17 दिसम्बर। आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन एवं पोषण आहार के संबंध में जनपद पंचायत भिण्ड सभागार में सेक्टर अकोड़ा, बाराकलां, ऊमरी, लहरौली, नयागांव, बिलाव की बैठक आयोजित की गई। जिसमें परियोजना अधिकारी भिण्ड ग्रामीण अजय देव जाटव, ब्लॉक समन्वयक अवनीश शर्मा तथा संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति, शाला पूर्व गतिविधि, नियमित पोषण आहार वितरण बच्चों की वृद्धि निगरानी, पोषण टेकर से संबंधित सभी कार्य जैसे अपार आईडी बनाना, आभा आईडी बनाना, एफआरएस, ऑनलाइन टीएचआई वितरण, मंगल दिवस आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। परियोजना अधिकारी द्वारा कार्यकर्ता से समक्ष में वजन लंबाई लेने को कहा गया। साथ ही कार्य को सुधार करने के संबंध में निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी केन्द्र पर नियमित उपस्थिति के संबंध में निर्देशित किया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वह हितग्राहियों को विभागीय योजना की जानकारी नियमित रूप से प्रदान करें। कार्यकर्ताओं को बताया कि उन्हें अति कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देकर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाना है। परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से हिदायत दी कि यदि वे अपने कार्य में लापरवाही करेंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


