– कलेक्टर ने प्रदाय की प्रशासकीय स्वीकृति, 1.09 करोड़ के व्यय से शाखाएं बनेंगी आर्कषक
– 31 मार्च 2026 के पूर्व पूर्ण करवाए जाएंगे कार्य, कायाकल्प से शिक्षा की गुणवत्ता का होगा विकास
भिण्ड, 17 दिसम्बर। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार राज्य योजनांतर्गत विभागीय परिसंपत्तियों संधारण योजना के अंतर्गत जिले की 89 शालाओं की मरम्मत एवं आर्कषक बनाए जाने हेतु कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा प्रशासकीय प्रदाय कर दी गई है, जिस पर लगभग एक करोड़ 9 लाख व्यय होने की संभावना है। उक्त मरम्मत कार्य 31 मार्च 2026 के पूर्व पूर्ण करवाए जाएंगे।
वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ होने के पूर्व एवं कार्य पूर्ण होने के उपरांत का जियो टैग फोटो शाला प्रबंधन समिति द्वारा संधारित किए जाएंगे एवं उसकी प्रति जिला शिक्षा केन्द्र एवं राज्य शिक्षा केन्द्र को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित उपयंत्री को सौंपा गया है तथा वित्तीय व्यय का अभिलेख संधारण के लिए शाला प्रबंधन समिति पूर्णत: उत्तरदायी होंगे। उपरोक्त शालाओं का कायाकल्प होने के पश्चात बच्चे आर्कषित होकर नियमित विद्यालय आएंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता का विकास होगा, स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ परिवेश मिले को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मॉडल विद्यालय को देखकर अन्य विद्यालय के शाला प्रबंधन समिति अभिप्रेरित होगा।


