भिण्ड, 30 नवम्बर। गोरमी में गुरुवार को सड़क हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायल युवक वारंटी निकलने पर पुलिस ने उसकी निगरानी शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक मुरैना निवासी अजय उर्फ विकास 31 अपने दोस्त भूरा के साथ गुरुवार को मेहगांव आ रहा था। तभी बाइक की टक्कर में वह घायल हो गया, उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच अस्पताल चौकी पुलिस को उसके फरार वारंटी होने की सूचना मिली। इस पर अटेर पुलिस अस्पताल पहुंची और उसे चोरी के मामले में फरार बताया।
कार की टक्कर से राहगीर घायल
भिण्ड। सिटी कोतवाली क्षेत्र में इटावा रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। ऊमरी के छक्कूपुरा निवासी 34 वर्षीय राघवेन्द्र यादव 17वीं बटालियन के पास पैदल जा रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने उन्हें एम्बुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


