भिण्ड, 28 नवम्बर। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एयरटेल मोबाइल कंपनी का नेटवर्क ठीक तरह से नहीं मिल रहा है। इसके अलावा इंटरनेट स्पीड कम होती जा रही है। जिससे आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों एयरटेल मोबाइल उपभोक्ता परेशान है।
एयरटेल मोबाइल कंपनी से जुड़े उपभोक्ताओं का कहना है कि वह रुपए खर्च कर अपना मोबाइल सिम कार्ड रिचार्ज तो करा लेते हैं। लेकिन एयरटेल मोबाइल कम्पनी उन्हें सेवाएं ठीक तरह से नहीं दे रही है। आलमपुर में कई जगह एयरटेल मोबाइल कम्पनी की इंटरनेट स्पीड इतनी कम मिल रही है कि न तो मोबाइल उपभोक्ता ठीक तरह से भाटसेप, यूट्यूब चला पा रहे हैं और न ही फेसबुक आदि का आनंद ले पा रहे हैं। देभई चौराहे पर निवास करने बाले मोबाइल का कहना है। कि जब वह घर के बाहर सड़क पर अपने मोबाइल पर भाटसेप, फेसबुक इत्यादि चलाते हैं। तो इंटरनेट की स्पीड ठीक ठाक मिलती है और जब वह घर के अंदर फेसबुक बगैर चलाते हैं, तो इंटरनेट की स्पीड बिल्कुल धीमी हो जाती है। इस प्रकार की समस्या कस्बे में अन्य कई जगह बनी हुई है। आलमपुर में एयरटेल मोबाइल कम्पनी से जुड़े उपभोक्ताओं को कई जगह तो इंटरनेट की स्पीड टूजी के बराबर मिल रही है। कस्बे के कई मोहल्ला में यह समस्या काफी लम्बे समय से बनी हुई है। आलमपुर सहित ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश मोबाइल उपभोक्ता एयरटेल कम्पनी से जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद एयरटेल मोबाइल कम्पनी के अधिकारी इंटरनेट की स्पीड पर गौर नहीं कर रहे और न ही मोबाइल उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं।
Saturday, June 20
BREAKING
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन
- मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित
- जनसुनवाई में 137 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई
- शिविरों में पात्र हितग्राहियों को मिला हित लाभ
- आत्मविश्वास सफलता की पहली सीढ़ी : भरत चतुर्वेदी
- ग्रुप कमाण्डर जैथलिया ने किया एनसीसी शिविर का निरीक्षण

