भिण्ड, 25 नवम्बर। आलमपुर में गीता मैरिज गार्डन से लेकर बस स्टेण्ड तक बनने वाले पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पक्के नाले के निर्माण हेतु जैसे ही खुदाई का काम शुरू हुआ तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नगर परिषद कार्यालय आलमपुर द्वारा करीब साढ़े तीन वर्ष पहले 2022 में गीता मैरिज गार्डन से लेकर बस स्टेण्ड तक ठेकेदार के माध्यम से पक्के नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया था। उस समय पक्के नाले के निर्माण हेतु केवल खुदाई हो पाई थी। लेकिन इसी बीच शिकायत शिकबें के चलते पक्का नाला बनने के पहले ही निर्माण कार्य रुक गया था। तब से लेकर अभी तक उक्त नाले का निर्माण कार्य रूका हुआ था। बताया गया है कि विगत दिनों पहले बस स्टेण्ड मार्ग पर निवास करने वाले कुछ लोग लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू से मिले थे और उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराकर पक्के नाले का निर्माण कराने की मांग की थी। उन्होंने लोगों को जल्द ही पक्के नाले का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था।
नाला नहीं होने से वर्षों से परेशान थे लोग
गीता मैरिज गार्डन से लेकर बस स्टेण्ड तक सड़क किनारे निवास करने वाले लोगों के घरों का पानी नहीं निकल पा रहा था। लोगों को अपने घर के बाहर गढ्डे खोदकर घर से निकलने वाले पानी को गढ्डे में एकत्रित करना पड़ रहा था और जब गढ्डा भर जाता था तब उन्हें स्वयं गढ्डे का गंदा पानी बाल्टियों से उलीचना पड़ता था। लोग कई वर्षों से घरों से निकलने वाले पानी की निकासी व्यवस्था न होने और नाले का निर्माण कार्य बंद होने से काफी समय से परेशान थे। लेकिन पक्के नाले का निर्माण शुरू होने से अब इस क्षेत्र के लोगों को एक बड़ी समस्या से राहत मिल जाएगी।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


