भिण्ड, 19 नवम्बर। सूर्या रोशनी लिमिटेड मालनपुर में कार्यरत मालनपुर निवासी गंभीर सिंह को वर्ष 2023-24 के लिए श्रम कल्याण मण्डल द्वारा उत्कृष्ट कार्य एवं पर्यावरण सरंक्षण के लिए उत्तम श्रमिक पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह पुरस्कार आगामी माह में एक भव्य आयोजन में सरकार के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा प्रदत किया जाएगा।
ज्ञात हो शासन द्वारा श्रमशक्ति को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तम श्रमिक पुरस्कार प्रतिवर्ष मप्र स्तर पर अच्छे काम करने वाले श्रमिकों को प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में श्रमिक को एक प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। गंभीर सिंह को यह पुरस्कार मिलने पर सूर्या रोशनी के प्लांट हैड तपन बंध्योपाध्याय, एचआर हैड मुकुल चतुर्वेदी, संजय कुशवाह, पुरषोत्तम लाल, गोहद विधायक केशव देसाई, नगर परिषद, मालनपुर की अध्यक्ष रायश्री मुकेश किरार, सुरेन्द्र शर्मा पूर्व (सरपंच), मेहताब सिंह गुर्जर (पूर्व मण्डी अध्यक्ष) ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
Saturday, August 8
BREAKING
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग


