भिण्ड, 01 नवम्बर। गोहद चौराहा थाना में सहायक उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए देवसिंह का बिदाई समारोह आयोजित किया गया। 44 वर्ष का कार्यकाल बिना अवकाश लिए सेवा देने वाले देवसिह के यह पल खुशी व गम का था, उनके लिए खुशी यह थी कि वो सेवानिवृत्त होने के बाद अपने परिवार और अपनों के बीच रहने का अवसर मिलेगा। वहीं जीवन के महत्वपूर्ण 44 वर्ष सेवाकाल के दौरान जिन सहकर्मियों के साथ बिताए उनसे बिछडऩे का समय आ गया है। उन्होंने जिले में डकैत समस्या के समय दो इनकाउंटर भी किए। गोहद चौराहा थाना में आयोजित बिदाई समारोह में चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ सहित पुलिस कर्मियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक देवसिंह को खुली जीप बिठाकर वाहन को टीआई मनीष धाकड़ ने हाथों से धक्का देकर रवाना किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


