– राजपत्रित अधिकारी एवं रामलीला कला मण्डल के पात्रों का भी होगा
भिण्ड, 01 नवम्बर। मां सरस्वती सामाजिक एवं धार्मिक रामलीला मण्डल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन दो नवम्बर को रामलीला मैदान मेहगांव में दंदरौआ धाम के महंत कमेटी के अध्यक्ष 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज एवं मुख्य अतिथि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला द्वारा किया जाएगा।
रामलीला कला मण्डल के अनुसार मेहगांव कस्बे के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षा वर्ष 2024-25 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा कस्बे में राजपत्रित अधिकारी बने नए सदस्य एवं रामलीला कला मण्डल के सभी पात्रों का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम 2 नवंबर रविवार को दोपहर 11 बजे से रामलीला मैदान मेहगांव में होगा।
दंदरौआ धाम में 5 नवंबर को मनाया जाएगा महंत का जन्मोत्सव
जिले के दंदरौआ धाम में 5 नवंबर को 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज का जन्मोत्सव भक्तों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। धाम के प्रवक्ता जलज त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर यज्ञाचार्य रामेश्वर दयाल भारद्वाज एवं मीरा कॉलोनी के श्रद्धालुओं द्वारा रामार्चा महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

