भिण्ड, 29 अक्टूबर। हाल ही में हुई अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट में हैं। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने एसडीएम गोहद को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करें। ज्ञापन में निम्न मांगें रखी गईं। जिसमें सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिए जाने। नष्ट हुई खरीफ फसलों की खरीद समर्थन मूल्य पर की जाने तथा जिन किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, उन्हें विशेष राहत पैकेज दिया जाए। साथ ही खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाने की मांग की है।
ज्ञापन में आवासीय मकान या पशु शेड को हुए नुकसान का भी मूल्यांकन कर मुआवजा दिए जाने की मांग रखी। इस दौरान विधायक केशव देशाई और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने कहा कि यदि किसानों को शीघ्र राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर सड़क पर आंदोलन करेगी।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


