भिण्ड, 21 अक्टूबर। आलमपुर सहित ग्रामीण इलाके में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया है। दीपावली के अवसर पर आलमपुर बाजार में चार-पांच दिन तक सौदा सामग्री खरीदने बाले लोगों की जोरदार भीड़ भाड़ रही। कपड़ा, किराना, बर्तन, सराफा इत्यादि दुकानों से लोगों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार सौदा सामग्री खरीद कर दीपावली का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया। रोशनी के इस महापर्व पर बेटियों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे पर आकर्षक रंगोली सजाई, तो लोगों ने अपने अपने घरों पर रंग बिरंगी लाइट झालरे लगाकर आकर्षक रूप से सजाया। इसके बाद रात्रि के समय लोगों ने माता लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित अन्य देवी देवताओं का दरवार सजाकर मिट्टी के दीपक जलाकर पूजा अर्चना कर अपने परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली के अवसर पर बच्चों ने आतिशबाजी का भी जमकर आनंद लिया। देर रात तक नगर में पटाखों की आवाज गूंजती रही। प्रकार पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


