Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » क्या देखा है ऐसा संत

क्या देखा है ऐसा संत

Jagran TodayBy Jagran TodayOctober 18, 2025

– अशोक सोनी निडर –

कभी-कभी इतिहास एक सवाल पूछता है कि क्या आज भी इस दुनिया में ऐसा कोई है, जिसे मज़हब से ऊपर रखकर प्यार किया जाए? क्या किसी एक व्यक्ति के लिए मन्दिरों में घंटियां और मस्जिदों में दुआएं साथ-साथ उठ सकती हैं? क्या ऐसा संभव है कि एक संत को देखने भर से दिल की कठोरता पिघल जाए? यह प्रश्न किताबों में नहीं, हमारे सामने जिंदा उदाहरण बनकर खड़ा है- प्रेमानंद जी महाराज। आज जब उनकी सेहत की ख़बरें आती हैं तो पूरा देश बेचैन हो उठता है। अजीब दृश्य है- हिन्दू जप कर रहे हैं, मुसलमान दुआ कर रहे हैं, सिख अरदास कर रहे हैं, ईसाई प्रेयर्स कर रहे हैं। हर तर$फ एक ही भावना है कि महाराज ठीक हो जाएं। यह सिर्फ किसी धार्मिक व्यक्ति के लिए चिंता नहीं है, यह उस प्रेम के लिए प्रार्थना है जिसने हम सबको एक डोर में बांध दिया है।
यह समझना आसान नहीं कि आखिर एक साधु ऐसा क्या कह देता है कि लोग अपने-अपने मज़हब की लकीरें मिटाकर उसके लिए दिल से दुआ करने लगते हैं। क्या प्रेमानंद महाराज ने कोई अलौकिक चमत्कार दिखाया? क्या उन्होंने दर्शनशास्त्र की जटिल परिभाषाएं खोलकर रख दीं? क्या उन्होंने विज्ञान के रहस्यों को सुलझाया या कोई आंधी मचा देने वाले प्रवचन दिए? नहीं। उनका संदेश जितना साधारण है, उतना ही गहरा- ‘प्रेम करो।’ उन्होंने प्रेम को सिर्फ शब्द नहीं रहने दिया, उसे व्यवहार बना दिया। जब दुनिया कटुता से भरी थी, उन्होंने कहा ‘राधे-राधे बोलो, दिल को करुणामयी रखो, खुद को सुधारो।’ जब लोग दूसरों को कोसते है, महाराज कहते ‘पहले अपने मन को देखो।’ यही सीधी-सादी बातें दिल के सबसे गहरे कोने में उतर गईं।
उन्होंने धर्म को विभाजन का साधन नहीं, सदभाव का मार्ग बनाया। त्याग, संयम, सहनशीलता, करुणा ये उनके प्रवचनों के शब्द नहीं, यह उनका जीवन है। वह मंच से नहीं, उदाहरण से सिखाते। उन्होंने कहा कि प्रेम ही सबसे बड़ा धर्म है।” समलैंगिकता जैसे विवादित विषय पर भी उन्होंने साहसपूर्वक, संवेदनशीलता के साथ कहा कि हर किसी की प्रकृति का सम्मान करो। महिलाओं पर प्रश्न आए तो वह परंपरा का पालन करते हुए भी सम्मान को सर्वोपरि रखते थे। उनके विचारों से सब सहमत हों यह ज़रूरी नहीं, मगर उनकी नीयत पर किसी को शक नहीं।
लेकिन यह मानना भी गलत होगा कि प्रेमानंद महाराज हमेशा विवादों से दूर रहे। कुछ बड़े संतों और कथावाचकों के साथ उनके वैचारिक मतभेद हुए। वजह यह नहीं कि वह किसी से प्रतिस्पर्धा में नहीं, बल्कि यह कि उन्होंने धर्म को बाज़ार बनने से रोकने की कोशिश की। उन्होंने आडंबरों, चंदे की राजनीति और दिखावटी भक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धर्म कहानी सुनाने का माध्यम नहीं, चरित्र बनाने का मार्ग है। उनकी साफगोई से कई प्रभावशाली कथावाचक असहज हो उठे। कुछ ने आरोप लगाए कि वह परंपराओं को तोड़ रहे हैं या स्वयं को ऊंचा दिखा रहे हैं। कई बार यह बहस सार्वजनिक मंचों तक पहुंच गई। लेकिन प्रेमानंद महाराज ने कभी कटु भाषा का प्रयोग नहीं किया, बस एक ही बात दोहराई जहां धर्म बांटे, वह धर्म नहीं। जहां प्रेम जोड़े, वही सच्चा मार्ग है।
सच यह है कि जिनके पास सच्चाई की आवाज होती है, वे कभी-कभी विवादों में घिर जाते हैं। क्योंकि जो आइना दिखाता है, उससे सबको अपने चेहरे साफ-साफ दिखाई देने लगते हैं। प्रेमानंद महाराज ने किसी को नीचा नहीं दिखाया, बस ऊंचा उठने की राह सुझाई। उनकी बात लोगों को इसलिए लगी क्योंकि वह किताब की नहीं, दिल की भाषा बोलते थे। यही वजह है कि जहां बड़े-बड़े नाम केवल भक्तों की भीड़ इकट्ठी कर पाते हैं, प्रेमानंद महाराज ने दिल इकट्ठे किए।
आज जब उनका स्वास्थ्य चिंता का विषय है, तो यह सिर्फ किसी एक संत की चिंता नहीं है। यह उस भाव की चिंता है जो टूटते समाज में अभी भी लोगों को जोड़ता है। यह प्रार्थना किसी व्यक्ति के जीवन के लिए नहीं, बल्कि एक विचार की निरंतरता के लिए है। क्योंकि इस देश को केवल बुद्धि नहीं, संवेदना चाहिए। यह मिट्टी तलवारों की धार से नहीं, प्रेम की नमी से उपजाऊ होती है।
हो सकता है कि हममें से कुछ लोग उनकी हर बात से सहमत न हों, यह स्वाभाविक भी है। प्रश्न उठाना भी जरूरी है। लेकिन यह भी सच है कि शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसके दिल में उनके प्रति घृणा हो। उनके जीवन में कमियां हो सकती हैं, पर अच्छाइयां बहुत ज्यादा हैं। सबसे बड़ी बात उन्होंने कभी किसी को तोड़ा नहीं, हमेशा जोड़ा। न जाति देखी, न मजहब। उन्होंने हर इंसान के भीतर छिपे प्रेम को जगाने की कोशिश की।
आज उनके लिए उठती हुई प्रार्थनाएं एक संदेश दे रही हैं। यह दुनिया अभी पूरी तरह बंजर नहीं हुई है। अभी भी प्रेम की फसल उग सकती है। एक संत ने सत्य बोला, दुनिया ने उसकी प्रतिमा संसद भवन में लगा दी। एक संत प्रेम बोल रहा है, दुनिया उसे दिलों में जगह दे रही है। साधारण-सी लगने वाली बातें असाधारण तब बनती हैं जब कोई उन्हें जीकर दिखाए। प्रेमानंद महाराज ने यह करके दिखाया।
वह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, वह एक स्मरण हैं कि प्रेम पुराना नहीं पड़ता। सत्य बोला जाए तो समय उसे अमर कर देता है। और प्रेम जिया जाए तो पीढ़ियां उसे अपने भीतर संजो लेती हैं। प्रेमानंद महाराज की जरूरत अभी खत्म नहीं हुई। य$कीन है कि उनकी सीधी, सच्ची, सादी बातें अभी भी रास्ता रोशन करती रहेंगी। क्योंकि अंतत: रास्ता कोई भी हो, मंजिल एक ही है प्रेम, और जिसमें सच्चा प्रेम होगा, वह सबका प्रेम पाएगा।

Post Views: 89
Jagran Today
  • Website

Related Posts

कांक्सी सरकार पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की कथा 17 दिसंबर से

June 22, 2026

ऐंतहार में चल रही श्रीराम कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता , भगवान श्रीराम जन्म पर हर्ष से झूमा पांडाल

June 22, 2026

सदा सत्य और धर्म के मार्ग पर ही चलें : रामदास महाराज

June 16, 2026

कुण्डेश्वर महादेव मन्दिर पर बने असंख्य पार्थिव शिवलिंग

June 15, 2026

कब किस प्रतिमा को देखकर वैराग्य हो जाए, इसलिए प्रतिमा दर्शन करते रहना चाहिए : विशुद्ध सागर

June 11, 2026

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आदिनाथ को हुआ मोक्ष

June 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640303
Views Today : 1168
Who's Online : 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.