भिण्ड, 14 अक्टूबर। मार्केटिंग सोसाइटी लहार द्वारा लगातार बेहतर तरीके से खाद का वितरण किया जा रहा है। विगत सप्ताह में लगभग 1150 से अधिक टोकन किसानों को लहार मार्केटिंग एवं वृत्ताकार समिति पर काटे गए थे, जिसके क्रम में जैसे ही शासन द्वारा डीएपी खाद के कट्टे मार्केटिंग सोसाइटी को प्रदाय किए गए।
एसडीएम विजय यादव के निर्देशन में ट्रैकों से अनलोडिंग के उपरांत विगत सप्ताह से ही लगातार खाद का वितरण करते हुए लगभग मंगलवार तक 850 किसानों को राजस्व, पुलिस एवं कृषि विभाग के सहयोग से डीएपी एवं यूरिया खाद का वितरण सुगम रूप से किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जैसे-जैसे शासन द्वारा खाद प्राप्त हो रही है लगातार प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को खाद का वितरण सुगम रूप से हो।
दबोह में तीन दिन में 350 से अधिक किसानों को मिला खाद
वहीं दबोह में समिति द्वारा लगातार खाद का वितरण किया जा रहा है एवं विगत तीन दिनों में लगभग 380 किसानों को डीएपी एवं यूरिया खाद का वितरण किया गया है।
Sunday, August 9
BREAKING
- भारत विकास परिषद की जिला समन्वय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने दिया मार्गदर्शन
- छात्र संवाद” कार्यक्रम में युवाओं ने सुनी राहुल गांधी की बात, जिला युवा कांग्रेस ने किया आयोजन
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ


