भिण्ड, 11 अक्टूबर। कलेक्टर भिण्ड एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ द्वारा लहार क्षेत्र में सिविल हॉस्पिटल के सामने स्थित विनय मेडिकल स्टोर, बांके बिहारी मेडिकल स्टोर, कुशवाह मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकल स्टोर, न्यू राठौर मेडिकल, कृष्णा मेडिकल स्टोर सहित आधा दर्जन से ज्यादा मेडिकलों की सघन जांच की गई।
विकास खण्ड लहार में मेडिकल स्टोर संचालकों को तीनों अमानक दवाइयों कोल्ड्रिफ, रिलाइफ एवं रेलीफ्रेश कॅफ सीरप की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को क्लोरफेनिरामाइन मैलिएट एवं फिनाइलेफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड के मिश्रण युक्त कोई भी कफ सीरप नहीं दिया जाए। साथ ही डॉक्टर के पर्चे के बिना खांसी झुकाम की दवा नहीं दी जाए एवं मेडिकल संचालकों को बिना फार्मसिस्ट दुकान का संचालन नहीं किए जाने संबंधी दिशा निर्देश केमिस्ट की बैठक लेकर प्रदान किए। औषधि निरीक्षक डॉ. आकांक्षा गरुड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार की कार्रवाईयां अन्य तहसीलों में भी जारी रहेंगी।
Sunday, April 5
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


