पुलिस सेवा में कैरियर मार्गदर्शन सत्र से विद्यार्थियों में जागी नई प्रेरणा
फोटो 09 बीएचडी-03
भिण्ड, 09 अक्टूबर। स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शा. महाविद्यालय आलमपुर में गुरुवार को पुलिस सेवा में कैरिसर कैसे बनाएं विषय पर मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी आलमपुर नगर निरीक्षक रवि उपाध्याय ने विद्यार्थियों को मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा (एसआई, सूबेदार एवं अन्य पदों) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने परीक्षा के पैटर्न, पाठ्यक्रम, तैयारी की प्रभावी रणनीतियां एवं सफलता के व्यावहारिक सुझावों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।
थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने कहा कि पुलिस करियर चुनौतियों से भरा होता है। अत: पहले मानसिक रूप से चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। सिलेक्शन पाने के लिए सबसे पहले आप फिजिकल मेजरमेंट करें। फिजिकली रूप से आप योग्य हों, तभी आप मप्र पुलिस की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करें। उसके बाद खाली पदों के 10 गुना अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठते हैं। मुख्य परीक्षा के आधार पर ही मेरिट बनती है, 100 नंबर का फिजिकल होता है। जिसमें रनिंग लॉन्ग जंपिंग इत्यादि होता है। आप प्रत्येक चरण के लिए फिजिकल और परीक्षा दोनों के लिए सही रणनीति बनाएं, सही पुस्तकों का चयन करें और कोचिंग संस्थानों का भी सहारा लें। आत्मविश्वास और परीक्षा पैटर्न को समझते हुए तैयारी करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने थाना प्रभारी से संवाद कर प्रश्न भी पूछे। जिनका उन्होंने उत्तर देकर उनके प्रश्नों का समाधान किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवान सिंह निरंजन ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास से विद्यार्थी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव ने कहा कि इस प्रकार के मार्गदर्शन सत्र विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता और प्रेरणा उत्पन्न करते हैं। बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने पुलिस सेवा में कैरियर निर्माण से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की है। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रभारी धर्मवीर सिंह भदौरिया ने किया।
Sunday, August 9
BREAKING
- भारत विकास परिषद की जिला समन्वय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव विनीत गर्ग ने दिया मार्गदर्शन
- छात्र संवाद” कार्यक्रम में युवाओं ने सुनी राहुल गांधी की बात, जिला युवा कांग्रेस ने किया आयोजन
- अग्रवाल समाज को संगठित होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ानी होगी : कैलाश मित्तल
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ


