भिण्ड, 07 अक्टूबर। शा. महर्षि अरविन्द महाविद्यालय गोहद में मद्यनिषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सोमवार को गोद ग्राम छीमका में नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए व्यापक जागरूकता और प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्परिणाम के बारे में जनता को शिक्षित करने के उद्देश्य से पोस्टर, पैम्फलेट, सूचना सामग्री का वितरण और प्रचार प्रसार किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. लता दनेलिया ने कहा कि नशा समाज के लिए एक चुनौती है और हम एक सामूहिक प्रयास से इसे दूर कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य इन पोस्टरों और प्रचार के माध्यम से हर नागरिक तक यह संदेश पहुंचाना है कि नशा नहीं जीवन चुनें। हम सभी से इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करने और एक स्वस्थ नशा मुक्त भारत बनाने की अपील करते हैं और गांव के सभी व्यक्तियों ने मिलकर शपथ ली कि हमारे परिवार का कोई भी सदस्य और गांव का कोई भी व्यक्ति अब मद्यपान का सेवन नहीं करेगा। इस अभियान में विद्यार्थियों, गांव के निवासियों के अलावा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लता दनेलिया, डॉ. दीपिका गायके, डॉ. कृष्ण कुमार थापक, डॉ. पूजा लखेरा, डॉ. कदीर खान, रामपाल सिंह भदौरिया, अनुपम ऋषीश्वर आदि का सहयोग रहा।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


