भिण्ड, 07 अक्टूबर। गायत्री प्रज्ञापीठ मौ, शांतिकुंज हरिद्वाज के अलावा विभिन्न सामाजिक कार्यों से वर्षों से जुड़ी समाज सेविका मंजू राजपूत पत्नी डॉ. प्रभाकर सिंह राजपूत उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड क्र.11 मौ को गत रोज हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन पर अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दे।
इस अवसर पर भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरनाम सिंह गुर्जर, प्रकाश चंद जैन, पूर्व मण्डी अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, भाजपा मण्डल मौ के अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष शशिभूषण सिंह चौहान, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, आईटी सेल प्रभारी रामू कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, मीडिया प्रभारी सोमवीर शिवहरे, रामनिवास सोनी, सोनपाल यादव, धर्मेन्द्र यादव बाबा, मनोहर सिंह गौर, रामौतार शिवहरे, अजय शंकर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि आजादनवी कुरैशी, देवेन्द्र सिंह गुर्जर, मनोहर सिंह गौर, हरनारायण कुशवाह सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Sunday, November 29
BREAKING
- संविधान के मूल्यों से ही बनेगा जागरूक एवं जिम्मेदार समाज : शैलेश नारायण
- मौ थाना प्रभारी गुर्जर द्वारा चलाया गया कानून सुरक्षा अभियान
- लगभग 2 लाख 22 हजार नोनिहालों ने पी पोलियो की दो बूंद
- सेवा दूत अभियान को जिले में मिलेगी नई गति, डॉ. रमेश दुबे बनाए गए जिला समन्वयक
- नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण, कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के दिए निर्देश
- अर्ध सैनिक बल कल्याण संगठन का ऐलान, एन एच 719पर 14 दिसंबर से नहीं देंगे टोल टैक्स
- ग्राम खेरिया चांदन में सेवादल युवा मंडल पखोजिया मौ ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा जयंती
- जीतू पटवारी को सिंधिया फोबिया,सत्ता लोलुपता में खोया मानसिक संतुलन- डॉ. रमेश दुबे


