भिण्ड, 04 अक्टूबर। गोहद चौराहा थाना पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राम एक डेयरी पर से 112 किलो मावा, 42 किलो रिफाइंड ऑयल, 7 किलो वनस्पति, 105 किलो घी अमानक पाए जाए पर से उसे जब्त कर सेंपलिंग की कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन में, एएसपी संजीव कुमार पाठक एवं एसडीओपी गोहद महेन्द्र सिंह गौतम के निर्देशन मे आगामी त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए अमानक मावा बनाने व खपत करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के पालन में शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बिरखड़ी में त्योहारों पर खपाने के उद्देश्य से अमानक मावा व घी बनाया जा रहा है। उक्त सूचना पर ग्राम बिरखड़ी में एक डेयरी पर पहुंचे तो मावा, घी की फैक्ट्री चलते हुए मिली, मौके पर रिफाइंड ऑयल, वनस्पति घी आदि सामग्री मिलने से अमानक मावा तैयार होने का संदेह होने से खाद्य विभाग भिण्ड को कार्रवाई हेतु सूचित किया। मौके पर फूड इंस्पेक्टर मय टीम पहुंचे और जांच कर मावा, घी, रिफाइंड, वनस्पति घी की सेंपलिंग कार्रवाई की। शेष सामाग्री 112 किलो मावा, 105 किलो घी, 42 किलो रिफाइंड ऑयल, 7 किलो वनस्पति घी को जब्त किया गया। इस तरह आगामी त्योहारो पर खपाने के उद्देश्य से तैयार खाद्य सामग्री कीमत 93 हजार रुपए की खाद्य विभाग द्वारा जब्त की गई, जो जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष धाकड़, सउनि विसंबर सिंह कुशवाह, प्रधान आर जगन सिंह भदौरिया, वीरसिंह, नकुल यादव, आरक्षक सतीश, हरिओम धाकड़, आकाश शर्मा, शिवानी, चालक रामशंकर एवं खाद्य विभाग की सराहनीय भूमिका रही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


