भिण्ड, 03 सितम्बर। जिले के नवागत कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पहली पत्रकार वार्ता आयोजित की। उन्होंने कहा कि भिण्ड जिले में कोई भी विभाग हो या अधिकारी अगर शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने में भ्रष्टाचार करता है, तो इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा कार्य एकदम स्पष्ट है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना चाहिए। स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरी डिक्शनरी में लापरवाही नहीं है। उन्होंने कर्मचारियों और अधिकारियों को चेताया की शासन की जितनी भी योजनाएं हैं, उसका लाभ नीचे स्तर तक जाना चाहिए।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


