भिण्ड, 03 सितम्बर। महात्मा गांधी-शास्त्री जयंती एवं विजयादशमी महापर्व पर रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच मप्र इकाई एवं संगमन साहित्य सभा भिण्ड के संयुक्त तत्वावधान में गांधीनगर भिण्ड स्थानीय हैवतपुरा रोड स्थित कवि उमाकांत भरद्वाज (सविता) लक्ष्य के निवास पर गुरुवार को काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं संयोजक अखिल भारतीय साहित्य परिषद डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर ने की। विशिष्ट अतिथि शिवभाव सिंह राठौर संचालक महिला एवं बाल विकास समिति, मुख्य अतिथि पूर्व पार्षद वार्ड 7 सुरेन्द्र सिंह भदौरिया मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन कवि अंजुम मनोहर अध्यक्ष संगमन साहित्य सभा एवं संयोजन उमाकांत भारद्वाज लक्ष्य ने किया।
काव्य पाठ करने वाले कवियों में राईन अजनबी ने सस्वर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके अलावा पवन जैन तूफान, ऋतुराज वाजपेई, प्रदीप वाजपेई युवराज, सुमेर सिंह कुशवाह, दशरथ सिंह कुशवाह, कवियित्री डॉ.शशिबाला राजपूत, दर्शनलाल गौड़, अंजुम मनोहर ने काव्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। स्व. सियाराम सविता की मधुर स्मृतियों को संजोकर उनके सुपुत्र उमाकांत भारद्वाज लक्ष्य ने काव्य रचना प्रस्तुत की, जिसका करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। महापुरुषों के जन्म दिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से केक काटकर बच्चों को वितरित किया गया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


