ग्राम ऐतहार, रमा समेत दर्जन भर चोरियों का हुआ खुलासा
पूर्व सैनिक संघ ने किया भिंड एस पी असित यादव का सम्मान
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड ब्यूरो – ग्राम ऐंतहार , रमा समेत दर्जन भरी चोरियों का खुलासा कर भिंड पुलिस ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है समाज सेवी सुनील फौजी ने बताया कि तीन माह पहले मेरे परिवार में छोटे भाई ओमनारायण शर्मा की 22 लाख रुपए की चोरी का खुलासा हुआ है उसी तरह रमा समेत दर्जन भर अंधी चोरियों का खुलासा हुआ है आज भूतपूर्व सैनिक संघ जिला भिंड अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह रिटायर्ड के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों और समाज सेवियों ने भिंड एस पी असित यादव अटेर एस डी ओ पी वास्कले साहब का माल्यार्पण कर सम्मानित किया और भगवान राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की , भूतपूर्व सैनिक संघ जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह ने इस अवसर पर एसपी साहब को बधाई देते हुए बताया कि 60 लाख से ज्यादा की चोरियों को बरामद कर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघटन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह सोनी निडर ने बधाई दी परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा , समाज सेवी भूरे दीक्षित, समाज सेवी विनीत शर्मा बंटी पुरोहित , पवन प्रशान्त, कुलदीप तिवारी, गौरव शर्मा ने भी माल्यार्पण कर बधाई दी इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक संघ के प्रतापभान सिंह कुशवाह, हुक्म सिंह, शिवरतन सिंह तोमर, नायब सूबेदार रमेश पाल, सूबेदार रघुराज सिंह, हवलदार राजाराम, रामप्रकाश सिंह, शोभन सिंह, उदय प्रताप सिंह, सूबेदार अर्जुन सिंह सूबेदार रविन्द्र सिंह सहित सैकड़ों भूतपूर्व सैनिक समाज सेवी शामिल रहे ।


