नव निर्वाचित कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वय का प्रथम नगर आगमन 27 को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी भी आएंगे
वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यकर्ता सम्मेलन में करेंगे शिरकत,जगह जगह होगा भव्य स्वागत
📝पण्डित दीपक चौधरी📞9826231755
भिण्ड- नव निर्वाचित जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया पिंकी एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल का जिले में प्रथम आगमन आगामी 27 अगस्त दिन बुधवार को होने जा रहा है। उनके आगमन पश्चात “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र जीतू पटवारी भी शिरकत कर करेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कांग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज ने बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी सीधे भिण्ड पहुंचकर सर्किट हाउस भिण्ड के पास प्रमोद मैरिज गार्डन में शाम पांच बजे जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। ज्यादा जानकारी देते हुए कांग्रेस मीडिया प्रमुख श्री भारद्वाज ने बताया जिलाध्यक्ष द्वय 27अगस्त को सुबह 5 बजे नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से रवाना होकर 9.30 पर ग्वालियर आगमन होने के पश्चात भिण्ड की और निजी वाहन काफिले के साथ भिण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे जिसमें 10बजे गोले का मंदिर, 11 बजे मालनपुर ,12.30 बजे गोहद, 1.30 बजे मेहगांव 2.15 पर भिण्ड दबोह मोड पर आएंगे। फिर जुलूस के रूप में सुभाष तिराहे, नगरपालिका, शास्त्री चौराहे,परेड चौराहे,गोल मार्केट,बजरिया,किला रोड, माधोगंज हॉट,वीरेंद्र वाटिका, जेलरोड होते हुए लहार चौराहे होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेंगे। उसके बाद आयोजित स्वागत सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वय बीच बीच में रास्ते में मिलने वाले सभी महापुरुसो की प्रतिमा,पर माल्यार्पण करेंगे। ग्वालियर से भिण्ड के रास्ते में जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनका निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया जाएगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।
अंत में शाम 5.00 बजे प्रमोद मैरिज गार्डन में जिले के सभी पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री,पूर्व लोकसभा, विधानसभा के प्रत्याशी,जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन , प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कांग्रेस परिवार के समस्त वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के भावी रोडमैप पर चर्चा करेंगे। और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य अतिथित्य में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
प्रेस में श्री भारद्वाज ने कहा नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वय भदौरिया और बघेल के प्रथम आगमन को लेकर समूचा कांग्रेस संगठन उत्साहित है और जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आगमन कांग्रेस के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा तय करने वाला साबित होगा।।


